फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: ‘कुली’ ने थामी ‘वॉर 2’ की रफ्तार, निकली आगे; धीरे-धीरे बढ़ रही ‘महावतार नरसिम्हा’

Sat, 23 Aug 2025 08:04 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 23 Aug 2025 08:04 AM IST
सार

Box Office: शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' और 'कुली' में होड़ देखने को मिली, जिसमें 'कुली' आगे निकलती दिख रही है। इसके अलावा 'महावतार नरसिम्हा' भी धीरे-धीरे एक और रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। जानिए क्या रहा फिल्मों का हाल। 

विज्ञापन
Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha also know their total earning
बॉक्स ऑफिस पर फिल्में - फोटो : एक्स

थिएटर्स में इस समय दर्शकों को 'कुली' और 'वॉर 2' जैसी दो शानदार फिल्में देखने को मिल रही हैं, जिनमें बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस चीज की उम्मीद पहले भी की जा रही थी। अब हम जानेंगे कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी। इस अलावा लगभग चार हफ्तों से 'महावतार नरसिम्हा' भी सिनेमाघरों में कायम है। आइए जानते हैं फिल्मों की कमाई।

Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha also know their total earning
जानिए कब देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म कुली - फोटो : इंस्टाग्राम@cooliemovieofficial

कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी, यानी कि फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। बीते दिन शुक्रवार को 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर 6.01 करोड़ रुपये कमाए, जबकि गुरुवार को इसने 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे ये संकेत मिल रहा है कि इस वीकएंड फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। कुल 9 दिनों में 'कुली' ने 235.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha also know their total earning
वॉर 2 - फोटो : एक्स

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ भी रजनीकांत की 'कुली' से जबरदस्त टक्कर लेती दिख रही हैं। 'वॉर 2' ने भी 9 दिनों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 3.8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'वॉर 2' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 208.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब यह देखना होगा कि वीकएंड पर यह फिल्म कितना कमाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha also know their total earning
फिल्म 'कुली' और 'वॉर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दोनों फिल्मों में हैं जबरदस्त कलाकार
'वॉर 2' की बात की जाए तो इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर जैसे कलाकार मौजूद हैं। वहीं रजनीकांत अभिनीत 'कुली' में नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट सहायक भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha also know their total earning
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

महावतार नरसिम्हा
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अपना सिक्का जमाए हुए है। फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं। बीते दिन शुक्रवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। 'महावतार नरसिम्हा' ने अभी तक कुल 220.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब कहा जा रहा है कि फिल्म जल्द ही भारत में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है। आपको बताते चलें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट मात्र 4 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed