गुरुवार को दक्षिण भारत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। बड़े बजट की यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है। निर्माताओं को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उस तरह की शुरुआत नहीं कर पाई। वहीं, विक्की कौशल की ‘छावा’ रिलीज के 42वें दिन भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ लाखों में सिमट चुकी है। आइए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों ने किया कितना कलेक्शन?
Box Office Report: क्या बड़े बजट ने बिगाड़ा ‘एल 2 एम्पुरान’ का खेल? ‘छावा’ के टिके हैं पांव, जानिए अन्य का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 28 Mar 2025 08:07 AM IST
सार
Box Office Report: ‘एल 2 एम्पुरान’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है और एक ठीक-ठाक शुरुआत की है। वहीं, ‘छावा’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है। जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ अब लाखों में सिमट चुकी है। आइए जानते है फिल्मों के कलेक्शन के बारे में…
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन