फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Diplomat: भारतीय राजदूत का इजरायल में होगा जोरदार स्वागत, सम्मान में दिखाई जाएगी 'द डिप्लोमैट' फिल्म

Thu, 27 Mar 2025 03:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Mar 2025 03:49 PM IST
सार

The Diplomat Screening: 'द डिप्लैमैट' फिल्म जिस व्यक्ति पर बनी है, वह वयक्ति इजरायल जा रहा है। इनके स्वागत में इजरायल के विदेश मंत्रालय ने फैसला किया है कि वह सिंह के स्वागत में इस फिल्म की स्क्रीनिंग करेगा।

विज्ञापन
Israeli Foreign Ministry to screen John Abraham film The Diplomat as a special gesture to new Indian envoy
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
इजरायल में भारत के नए राजदूत जेपी सिंह के स्वागत में वहां के विदेश मंत्रालय की तरफ से फिल्म 'द डिप्लोमैट' दिखाई जाएगी। ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म जेपी सिंह पर ही बनी है। यह पहल इजरायल में भारत के नए राजदूत का गर्मजोशी से स्वागत करने और दोनों देशों के बीच 'मजबूत रिश्ते' बनाने के लिए है।
Israeli Foreign Ministry to screen John Abraham film The Diplomat as a special gesture to new Indian envoy
भारत इजरायल के मजबूत होंगे रिश्ते
इजरायली विदेश मंत्रालय के सांस्कृतिक प्रभाग के प्रमुख नूरित तिनारी ने बताया कि "यह फिल्म भारतीय कूटनीति की ताकत का जश्न मनाती है। फिल्म की स्क्रीनिंग एक ऐतिहासिक घटना होगी। इजरायल इस स्क्रीनिंग की मेजबानी करने वाला पहला देश है। इससे भारत से हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। विदेश मंत्रालय में चुनिंदा दर्शकों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग में इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सा'आर भी शामिल होंगे। तिनारी ने बताया कि इजरायल में विदेशी राजनयिकों को भी स्क्रीनिंग में बुलाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: World Theatre Day: राजकुमार राव से लेकर नवाजुद्दीन तक, थियेटर से हैं ये कलाकार; बॉलीवुड में कर रहे कमाल
Israeli Foreign Ministry to screen John Abraham film The Diplomat as a special gesture to new Indian envoy
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में जॉन अब्राहम ने जेपी सिंह और सादिया खतीब ने उज्मा अहमद का किरदार निभाया है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब एक महिला भारतीय उच्चायोग में शरण मांगने के लिए आती है, तो कैसे जेपी सिंह की जिंदगी बदल जाती है। महिला कहती है कि वह भारतीय है और उसका अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उसे पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया गया।
यह खबर भी पढ़ें: ‘जब गंदी फिल्में बनेंगी तो फ्लॉप तो होंगी ही..’ सलमान ने क्यों कहा अपनी फिल्मों को बेकार?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Israeli Foreign Ministry to screen John Abraham film The Diplomat as a special gesture to new Indian envoy
डॉन अब्राहम का काम
जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है, सिंह को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, पाकिस्तानी कानूनी प्रणाली से जूझना पड़ता है। सिंह को मामले को सुलझाने और महिला को भारत वापस लाने में मदद करने के लिए दोनों सरकारों के दबाव की जटिलताओं से निपटना पड़ता है। शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म "द डिप्लोमैट" भारत में 14 मार्च को रिलीज हुई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed