सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेता ने मीडिया से बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों पर खुलकर बात की। इस बातचीत में सलमान ने साउथ के कलाकारों के बॉलीवुड में प्रदर्शन और बॉलीवुड की फिल्मों के साउथ में प्रदर्शन पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में बॉलीवुड फिल्मों की चुनौतियों और बजट पर भी बात की।
Salman Khan: साउथ में क्यों नहीं चल पाती बॉलीवुड की फिल्में? सलमान खान ने बताई ये वजह
Salman Khan On South Movies: सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बॉलीवुड की फिल्मों के साउथ में ना चल पाने की वजहों पर अपनी राय रखी। उन्होंने यह भी बताया कि साउथ की फिल्में हिंदी पट्टी में क्यों चल रही हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्मों को दक्षिण में करना पड़ता है संघर्ष
अभिनेता से जब साउथ मार्केट में बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी फिल्मों को वहां लोकप्रियता के मामले में कठिन संघर्ष का सामना करना पड़ता है। सलमान ने कहा, "दक्षिण में फैंस की संख्या मजबूत है। हालांकि, मुझे प्रशंसकों से अपार प्यार मिलता है, लेकिन जब मेरी फिल्में वहां रिलीज होती हैं तो यह हमेशा बॉक्स-ऑफिस पर सफलता में तब्दील नहीं होती है।"
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: गैलेक्सी हमले पर पहली बार बोले सलमान; कहा- जितनी उम्र लिखी है, उतनी तो रहेगी ही; परेशानी भी बताई
बॉलीवुड फिल्में साउथ में क्यों नहीं कर पाती अच्छा प्रदर्शन?
सलमान खान ने बॉलीवुड में दक्षिण भारतीय फिल्मों के और बॉलीवुड फिल्मों के दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में प्रदर्शन के बीच अंतर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "रजनीकांत, चिरंजीवी, सूर्या और अन्य दक्षिण भारतीय सितारों को बॉलीवुड में बहुत ज्यादा फैंस मिले हैं और हम उनकी फिल्में देखने जाते हैं, लेकिन हमेशा उल्टा नहीं होता है।" सलमान ने कहा कि जितना प्यार दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी पट्टी में मिलता है उसकी तुलना में बॉलीवुड की फिल्मों को नहीं मिलता और बॉक्स ऑफिस नंबर हासिल करने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता है।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान ने संजय दत्त को लेकर किया बड़ा एलान, एक साथ नजर आएंगे दोनों दोस्त
बड़ी बजट की फिल्मों की आलोचना की
सलमान ने पैन इंडिया फिल्मों की बढ़ती प्रमुखता और इन फिल्मों के बजट पर भी बात की। उन्होंने कहानी और बजट को महत्वपूर्ण बताया। सलमान ने कहा, "पुष्पा और उसके जैसी फिल्में दिखाती हैं कि कैसे एक क्षेत्र का सिनेमा पूरे भारत में लोकप्रिय हो सकता है। इस तरह के पैमाने पर फिल्में बनाने के लिए पर्याप्त बजट और एक ऐसी स्क्रिप्ट की जरूरत होती है जो सभी को पसंद आए।"
इस दौरान सलमान खान ने अपने ज्यादा बजट की फिल्मों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "हम अपने बजट के साथ पूरी तरह से गलत हो रहे हैं। एक बार जब हम इसे नियंत्रित कर लेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।" सलमान खान ने आगे कहा कि मौजूदा समय की फिल्म प्रोडक्शन दर्शकों की रुचि और जरूरतों को पूरा करने वाली फिल्में बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, निर्माताओं के बीच कंपटीशन के आधार पर की जा रही हैं। अभिनेता ने कहा कि फिल्म प्रोडक्शन में कहानी और दर्शकों की भावना को नजरअंदाज किया जा रहा है।
नेपोटिज्म पर क्या बोले सलमान?
इस बातचीत के दौरान सलमान खान ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सेल्फ मेड जैसी कोई चीज नहीं होती। अभिनेता ने कहा, “नेपोटिज्म हमेशा से इंडस्ट्री में रहा है। लोग नेपोटिज्म की आलोचना करते हैं, लेकिन अगर आप गौर करें तो पाएंगे कि हर किसी के किसी न किसी रूप में कनेक्शन होते हैं।” इन मुद्दों के अलावा भी सलमान खान ने अपने निजी जीवन और अन्य विषयों पर भी चर्चा की। उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।