Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara udaipur files andaaz 2 dhadak 2 son of sardaar 2
{"_id":"6899571c0ae07ded410595f8","slug":"box-office-collection-of-mahavatar-narsimha-saiyaara-udaipur-files-andaaz-2-dhadak-2-son-of-sardaar-2-2025-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कायम किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जानिए रविवार के दिन क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कायम किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जानिए रविवार के दिन क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:06 AM IST
सार
Box Office Collection: रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 'महावतार नरसिम्हा' ने तबाही मचा दी। वहीं बाकी फिल्मों ने औसत कलेक्शन किया। आइए जानते हैं फिल्मों की कमाई।
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस पर फिल्में
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वीकएंड में जहां एक ओर रक्षाबंधन त्योहार की धूम थी, तो वहीं दूसरी ओर सिनेमाघरों में भी कई फिल्में शानदार प्रदर्शन कर रही थीं। रविवार के दिन 'महावतार नरसिम्हा' ने एक बार फिर से जबरदस्त छलांग लगाई और रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। इसके अलावा सन 'ऑफ सरदार 2' की कमाई में गिरावट आई, तो वहीं 'उदयपुर फाइल्स' को कुछ हद तक फायदा हुआ। जानिए कैसा रहा अन्य फिल्मों के लिए रविवार।
2 of 7
उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
उदयपुर फाइल्स
विजय राज अभिनीत 'उदयपुर फाइल्स' को थिएटर्स में रिलीज हुए 3 दिनो हो चुके हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 13 लाख रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी, फिर दूसरे दिन यानी शनिवार को मात्र 1 लाख रुपये कमाए। इसके अलावा बीते दिन रविवार को फिल्म ने 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से अभी तक 'उदयपुर फाइल्स' ने 26 लाख रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म की कहानी साल 2022 में राजस्थान के उदयपुर में हुए टेलर कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है।
3 of 7
अंदाज 2 ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज 2
नए कलाकारों आयुष कुमार, कायशा और नताशा फर्नांडिस अभिनीत 'अंदाज 2' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 12 लाख रुपये कमाए थे, फिर दूसरे दिन 19 लाख रुपये कमाए। वहीं बीते रविवार को फिल्म ने फिर से 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से अभी तक 'अंदाज 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 43 लाख रुपये कमा लिए हैं। सुनील दर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' का सीक्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सन ऑफ सरदार 2
‘सन ऑफ सरदार 2’ फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक के प्रदर्शन से काफी निराश किया। अजय देवगन की इस फिल्म ने रविवार को 3.38 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को इसने 4 करोड़ रुपये कमाए थे। 'सन ऑफ सरदार 2' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 10 दिनों में 41.63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह दिखाता है कि रविवार के दिन भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, बल्कि कलेक्शन में गिरावट देखने को ही मिली।
विज्ञापन
5 of 7
धड़क 2
- फोटो : यूट्यूब
धड़क 2
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' भी थिएटर्स में औसत प्रदर्शन करती नजर आ रही है। फिल्म ने बीते रविवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को इसने 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि 'धड़क 2' को वीकएंड का फायदा मिला है, क्योंकि फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गया था। 9 दिनों में इस फिल्म ने 20.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।