इन दिनों थिएटर्स में दर्शकों को कई जॉनर की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड और साउथ की फिल्में शामिल हैं। बीते गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की कमाई ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया, बल्कि सभी में गिरावट ही देखने को मिली। 'बाहुबली द एपिक', 'एक दीवाने की दीवानियत', 'थामा', 'कांतारा 2' जैसी फिल्में भी संघर्ष करती दिखीं। हालांकि कुछ ने करोड़ों में कलेक्शन किया, तो कुछ लाखों में ही सीमित होती दिखीं। पढ़िए किसने कितनी कमाई की।
‘बाहुबली द एपिक’-’थामा’ ने की करोड़ों में कमाई, ‘द ताज स्टोरी’ और ’कांतारा 2’ लाखों में सिमटी; जानें कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:08 AM IST
सार
Box Office Collection: गुरुवार का दिन सिनेमाघरों में दिखाई जा रही सभी फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। हालांकि कुछ फिल्मों ने करोड़ों में कमाई की, तो कुछ लाखों में सिमटती नजर आई। जानिए ‘बाहुबली द एपिक’, ‘थामा’ से लेकर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘कांतारा 2’ जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।
विज्ञापन