सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इसमें 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' से लेकर 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्में शामिल हैं। बीते दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं क्या रहा फिल्मों का हाल।
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हुई ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’, जानें अन्य फिल्मों का कलेक्शन
Box Office Collection: शुक्रवार का दिन सिनेमाघरों में दिखाई जा रही फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की हालत पस्त होती दिखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'थामा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए 24 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि इसके बाद से फिल्म में गिरावट देखी जा रही है। बीते दिन शुक्रवार को फिल्म ने 5.32 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 13 करोड़ रुपये कमाए थे। 'थामा' ने अभी तक चार दिनों में कुल 60.93 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी हैं।
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 19 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसने शुक्रवार को 3.05 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार 6 करोड़ रुपये कमाए थे। 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 25.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म की टक्कर 'थामा' के साथ हो रही है। मंगलवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये बताया गया है।
कांतारा चैप्टर 1
साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी अच्छी कमाई कर रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 3.06 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 6.6 करोड़ रुपये कमाए थे। 'कांतारा चैप्टर 1' ने 23 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 567.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म अब लाखों में कमाई करती हुई दिख रही है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने शुक्रवार को 12 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को 30 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कलेक्शन अब 60.47 करोड़ रुपये हो गया है।