{"_id":"68b50237952f6a55c10f61be","slug":"box-office-collection-param-sundari-earned-more-coolie-beats-war-2-2025-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'परम सुंदरी', 'वॉर 2' को पीछे छोड़ 'कुली' ने मारी बाजी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'परम सुंदरी', 'वॉर 2' को पीछे छोड़ 'कुली' ने मारी बाजी
Mon, 01 Sep 2025 07:47 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:47 AM IST
सार
Box Office Collection: फिल्मों की कमाई के लिहाज से रविवार का दिन काफी अच्छा रहा। 'परम सुदंरी', 'कुली', 'वॉर 2' और 'महावतार नरसिम्हा' ने ठीक-ठाक कमाई की।
विज्ञापन
परम सुंदरी, कुली
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में धमाल मचा रही हैं। इनमें 'परम सुदंरी', 'कुली', 'वॉर 2' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्में शामिल हैं। रविवार का दिन सभी फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा। लगभग सभी फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
परम सुंदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @maddockfilms
परम सुंदरी
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अदाकारी वाली फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को वीकएंड पर दर्शकों का प्यार मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 10.45 करोड़ रुपये की कमाई की। 'परम सुंदरी' ने अब तक 26.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Param Sundari Review: ट्रेलर तक ही ठीक थी ‘परम सुंदरी’, फीकी कहानी और सिद्धार्थ के नकली एक्सप्रेशन देंगे तकलीफ

'कुली'
- फोटो : X
कुली
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अदाकारी वाली फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से जोर पकड़ा है। बीते कुछ दिनों से फिल्म के कलेक्शन में कमी देखी जा रही थी। हालांकि वीकएंड पर फिल्म की कमाई बढ़ी है। ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 229.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 41.85 करोड़ रुपये रही। रविवार को फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म की टोटल कमाई 279 करोड़ रुपये हो गई है।

वॉर 2
- फोटो : एक्स
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अदाकारी वाली फिल्म 'वॉर 2' की कमाई में कमी आ रही है, हालांकि वीकएंड पर फिल्म को कुछ फायदा हुआ है। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को फिल्म की कमाई 1.50 करोड़ रुपये रही। 'वॉर 2' ने 18 दिनों में कुल 234.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुरुआत में फिल्म 'कुली' और 'वॉर 2' में जबरदस्त टक्कर हुई थी। हालांकि अब 'वॉर 2', 'कुली' से पीछे हो गई है। कुली की कमाई काफी आगे बढ़ गई है।

फिल्म 'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
महावतार नरसिम्हा
एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को लगभग 3.2 करोड़ रुपये की कमाई की। 'महावतार नरसिम्हा' का अब तक का कुल कलेक्शन 244.3 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में भक्त प्रह्लाद की कहानी दिखाई गई है।