सब्सक्राइब करें

Box Office: सोमवार को लुढ़की ‘भूल चूक माफ’ की कमाई, 20 लाख से नीचे आई ‘केसरी वीर’; जानें बाकी फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 27 May 2025 10:43 AM IST
सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दर्शकों के लिए कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें अलग-अलग जॉनर की फिल्में शामिल हैं। जानिए सोमवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा।

विज्ञापन
Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Earning Fallen On Monday Kesari Veer Suffers On Box Office
राजकुमार राव और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनोंं एक्शन और हिस्टोरिकल ड्रामा से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी हर तरह की फिल्में चल रही हैं। ऐसे में दर्शकों के पास कई तरह के ऑप्शन मौजूद हैं। जानते हैं सोमवार को ‘भूल चूक माफ’ से लेकर ‘केसरी वीर’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ तक का क्या रहा हाल।

Trending Videos
Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Earning Fallen On Monday Kesari Veer Suffers On Box Office
'भूल चूक माफ' फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म उतनी रफ्तार से आगे नहीं उतरी। शुरूआती तीन दिनों में 28 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 4.54 करोड़ की कमाई की। फिल्म की रविवार की कमाई 11.5 करोड़ थी। इस तरह से अब चार दिनों में फिल्म ने कुल 32.59 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Earning Fallen On Monday Kesari Veer Suffers On Box Office
'केसरी वीर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

केसरी वीर
‘भूल चूक माफ’ के साथ ही रिलीज हुई सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ दर्शकों को लुभाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। सिर्फ 25 लाख रुपए से अपनी शुरूआत करने वाली फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 18 लाख रुपए की कमाई की। जो उसकी रविवार को 35 लाख रुपए की कमाई से लगभग आधी ही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर चार दिन गुजार देने के बाद फिल्म अब कुल 1.08 करोड़ का कारोबार ही कर पाई है।

यह खबर भी पढ़ेंः Spirit Controversy: दीपिका के फिल्म छोड़ने पर भड़के संदीप वांगा ? क्रिप्टिक पोस्ट में बोले- 'बिल्ली खंबा नोचे'

Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Earning Fallen On Monday Kesari Veer Suffers On Box Office
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर अपने दस दिन पूरे करने के बाद भी कमाई कर रही है। अपने दूसरे सोमवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ की कमाई की। इससे पहले रविवार को तो फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपए बटोरे थे। इस तरह से अब फिल्म की कुल कमाई 75.30 करोड़ पहुंच गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Rajkummar Rao Bhool Chuk Maaf Earning Fallen On Monday Kesari Veer Suffers On Box Office
रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : वीडियो ग्रैब
रेड 2
अजय देवगन की ‘रेड 2’ इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर अपने 26 दिनों बाद भी फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच पा रही है। अपने चौथे सोमवार को ‘रेड 2’ ने 87 लाख रुपए की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कुल कारोबार अब 162.98 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed