हाल ही में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान अपने व्लॉग के लिए अभिनेत्री रवीना टंडन के फार्महाउस पहुंचीं। फराह ने यहां रवीना टंडन से बहुत सारी बातें कीं। फराह ने बातचीत में बताया कि जब रवीना की बेटी राशा थडानी महज चौदह साल की थीं, तब वह उनके डांस से बहुत प्रभावित थीं।
Farah Khan: 14 साल की इस एक्ट्रेस का डांस देखकर खुश हो गई थीं फराह, अपने बच्चों से कहा- 'शर्म करो'
Farah Khan Praise Rasha: फराह खान ने खुलासा किया है कि वह एक बार 14 साल की एक्ट्रेस का डांस कर हैरान हो गईं थीं। इस पर उन्होंने अपने बच्चों से कहा था 'शर्म करो।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह ने रवीना की तारीफ की
रवीना से बातचीत करते हुए फराह ने बताया कि वह उनकी बेटी को तब से जानती हैं, जब वह छोटी थीं। एक बार राशा ने उनसे कहा था कि वह बॉलीवुड में हीरोइन बनेगी। फराह खान ने रवीना टंडन के लिए गानों की कोरियोग्राफी को याद किया। फराह ने उनके साथ काम न कर पाने पर निराशा जाहिर की। इसके बाद रवीना ने उन्हें बताया कि अब इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने के लिए उनकी बेटी राशा हैं। इस पर फराह ने जवाब दिया 'आप राशा से कहीं बेहतर हैं। वह अच्छी है, लेकिन मां तो मां ही होती है।'
फराह ने राशा के डांस की तारीफ की
फराह ने अपने व्लॉग में रवीना टंडन से कहा 'आपने मुझे राशा थडानी का डांस का वीडियो भेजा था, जब वह सिर्फ 14 साल की थी। डांस देखकर मुझे लगा यह लड़की सपने जैसा डांस करती है। मैंने डांस वीडियो अपने बच्चों को दिखाया और उनसे कहा 'शर्म आनी चाहिए तुम लोगों को''
यह खबर भी पढ़ें: Rasha Thdani: मां रवीना टंडन का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' हुआ वायरल, खुश होकर राशा थडानी ने दिया रिएक्शन
उई अम्मा गाने के लिए राशा की तारीफ
आपको बता दें रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी राशा थडानी ने फिल्म आजाद से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में अजय देवगन भी कैमियो रोल में थे और उनके भतीजे अमन देवगन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही, लेकिन राशा के गाने 'उई अम्मा' पर डांस नंबर ने उन्हें बहुत मशहूर कर दिया। इंटरनेट यूजर्स और आलोचकों ने भी उनके डांस की तारीफ की।
हाल ही में वायरल हुए राश के डांस वीडियो
हाल ही में जी सिने अवार्ड्स में राशा थडानी ने अपनी मां के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' और माधुरी दीक्षित के गाने 'एक दो तीन' पर डांस किया। उनके दोनों डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।