बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की हालत खस्ता चल रही है। बॉलीवुड का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर से उतरता नजर आ रहा है। फिल्मों की कमाई भी लगातार धीमी ही नजर आ रही है। हर रिलीज के बाद फिल्मों को वीकएंड का इंतजार होता है, ताकि कमाई में उछाल देखा जा सके और सिनेमाघरों में दर्शक जुट सकें। हालांकि, वीकडेज में कमाई संतोषजनक भी नहीं होती है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है।
Box Office Collection: दर्शकों को तरसी राजकुमार राव की 'श्रीकांत', बॉक्स ऑफिस पर लंगूरों का धमाल बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की हालत खस्ता चल रही है। बॉलीवुड का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर से उतरता नजर आ रहा है। फिल्मों की कमाई भी लगातार धीमी ही नजर आ रही है। हर रिलीज के बाद फिल्मों को वीकएंड का इंतजार होता है, ताकि कमाई में उछाल देखा जा सके और सिनेमाघरों में दर्शक जुट सकें। हालांकि, वीकडेज में कमाई संतोषजनक भी नहीं होती है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है।
कमाई की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सातवें दिन एक करोड़ 88 लाख का बिजनेस किया है। इसी के साथ ही फिल्म कुल कलेक्शन 17.33 करोड़ रुपये हो गया है। अब आगे देखना है कि राजकुमार अपनी फिल्म से दर्शकों का कितना मनोरंजन करते हैं।
हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भारतीय दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। या फिर यह कहा जाए कि बॉक्स ऑफिस पर यही फिल्म अपनी पकड़ बरकरार रखे हुए हैं। इस फिल्म को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है।
फिल्म की कमाई की बात करें तो ताजा आंकड़ो के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने 1.01 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 18.3 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, वीकएंड में इसकी कमाई में उछाल आने की भी उम्मीद है।
Sharmila Tagore: बतौर मां शर्मिला टैगोर को है पछतावा, बोलीं- काम की वजह से मैं शायद सैफ के लिए मौजूद नहीं थी