फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: 'इससे अधिक संतोषजनक कुछ नहीं', अटल सेतु पुल के लिए रश्मिका की सराहना पोस्ट पर पीएम ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 17 May 2024 07:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 May 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Reacts To Rashmika Mandanna Post For Atal Setu Bridge says nothing more satisfying than this
पीएम मोदी, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना साउथ के साथ हिंदी भाषी राज्यों में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। फैंस उन्हें नेशनल क्रश का तमगा दे चुके हैं। पर्दे पर आखिरी बार वे फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। अभिनेत्री इन दिनों मुंबई में हैं। अपने इस दौरे पर हाल ही में वे भारत में हुए विकास की जमकर तारीफ करती नजर आईं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दो घंटे का सफर अब हम 20 मिनट में तय कर लेते हैं। अब पीएम मोदी ने अभिनेत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

PM Modi Reacts To Rashmika Mandanna Post For Atal Setu Bridge says nothing more satisfying than this
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

रश्मिका की इस सराहना पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "बिल्कुल! लोगों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं।"

PM Modi Reacts To Rashmika Mandanna Post For Atal Setu Bridge says nothing more satisfying than this
रश्मिका मंदाना - फोटो : नेटफ्लिक्स

अभिनेत्री ने अपने एक्स हैंडल पर ट्रांस हार्बर लिंक पर यात्रा करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इंजीनियरिंग चमत्कार एक नए भारत का द्वार खोलता है। अपने वीडियो में उन्होंने भारत के विकास और भविष्य की बहुत की सराहना की। अपने दर्शकों से भारत के विकास के लिए वोट करने के लिए कह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Reacts To Rashmika Mandanna Post For Atal Setu Bridge says nothing more satisfying than this
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने कहा था, "नवी मुंबई से मुंबई, गोवा से मुंबई और बेंगलुरु से मुंबई तक का सफर अब काफी आसान हो गया है। इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि भारत को विकास के मामले में अब कोई नहीं रोक सकता। अब कोई यह नहीं कह सकता है कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता है। पिछले 10 वर्षों में भारत में काफी ज्यादा विकास हुआ है।

विज्ञापन
PM Modi Reacts To Rashmika Mandanna Post For Atal Setu Bridge says nothing more satisfying than this
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' में नजर आने वाली हैं। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की मेकर्स की योजना है। वहीं, उनके पास सिकंदर नाम की फिल्म भी है। इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं।

Actress: पर्दे पर तीनों खान के साथ जमी इन अभिनेत्रियों की जोड़ी, रोमांस-इश्क के तड़के के साथ धड़काया फैंस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed