फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा ‘सुपरमैन’, ‘मालिक’ का संघर्ष जारी; जानें बुधवार को कैसा रहा कलेक्शन

Thu, 17 Jul 2025 07:47 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 17 Jul 2025 07:47 AM IST
सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों में बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा दर्शक हॉलीवुड फिल्मों को मिल रहे हैं। जानते हैं बुधवार को कौन किस पर पड़ा भारी।

विज्ञापन
Box Office Collection Rajkummar Rao Starrer Maalik Continue Suffering Superman Beats Hindi Movies On Wednesday
सुपरमैन और मालिक - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले हफ्ते रिलीज हुईं फिल्मों को अब एक हफ्ता होने का आ गया है। जिसके बाद इस शुक्रवार को नई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। जानते हैं उससे पहले बुधवार को सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा।

Box Office Collection Rajkummar Rao Starrer Maalik Continue Suffering Superman Beats Hindi Movies On Wednesday
फिल्म 'मालिक' - फोटो : X

मालिक
राजकुमार राव स्टारर ‘मालिक’ से दर्शकों और मेकर्स को जैसी उम्मीद थी, फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई। ‘मालिक’ ने बुधवार को सिर्फ 1.67 करोड़ की कमाई की। ये कमाई उसके मंगलवार के कलेक्शन से भी कम है। मगंलवार को फिल्म ने 2.1 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से छह दिनों में फिल्म कुल 19.77 करोड़ का ही कारोबार कर पाई है।

Box Office Collection Rajkummar Rao Starrer Maalik Continue Suffering Superman Beats Hindi Movies On Wednesday
फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरमैन
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ लगातार ‘मालिक’ पर भारी पड़ती दिख रही है। बुधवार को भी ‘सुपरमैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि मंगलवार को भी फिल्म की कमाई 3 करोड़ रही थी। इस तरह से छह दिनों में ‘सुपरमैन’ अब तक कुल 33.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Rajkummar Rao Starrer Maalik Continue Suffering Superman Beats Hindi Movies On Wednesday
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब

मेट्रो इन दिनों
अनुराग बसु की मल्टीस्टारर लव स्टोरी ‘मेट्रो इन दिनों’ का कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रहा है। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपए रहा था। 13 दिनों में फिल्म अब तक सिर्फ 42.65 करोड़ की ही कमाई कर पाई है और 50 करोड़ के आंकड़े से अभी भी काफी दूर है।

विज्ञापन
Box Office Collection Rajkummar Rao Starrer Maalik Continue Suffering Superman Beats Hindi Movies On Wednesday
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करने के बीच हॉलीवुड फिल्में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने अपने 13वें दिन बुधवार को 1.40 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 1.71 करोड़ रुपए रहा था। इस तरह से 13 दिनों में फिल्म अब तक कुल 78.92 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed