फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: भाईजान को मिली ईदी, दूसरे ही दिन 'सिकंदर' 50 करोड़ रुपये पार, बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल

Tue, 01 Apr 2025 07:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Apr 2025 07:54 AM IST
सार

 Sikandar Box office Collection Day 2: ईद से एक दिन पहले 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई। फिल्म को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। मगर भाईजान के प्रशंसक पर्दे पर उन्हें देखने जरूर पहुंच रहे हैं। जानते हैं कल सोमवार को 'सिकंदर' और बाकी फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया?

विज्ञापन
Box Office collection report Monday: salman khan Sikandar l 2 empuraan chhaava the diplomat
'सिकंदर' -'एल 2 एम्पुरान' - फोटो : इंस्टाग्राम

मार्च का महीना विदा हो चुका है। फिल्मों के लिहाज से देखें तो यह कुछ खास नहीं रहा। इस महीने में फिल्में तो रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी फिल्म अपना झंडा बुलंद नहीं कर सकी। पूरे मार्च फरवरी में रिलीज 'छावा' ही छाई रही। विदा देते हुए यह महीना 'सिकंदर' की सौगात दे गया है, लेकिन सवाल यह भी है कि अप्रैल में सिनेप्रेमियों पर इसका कितना असर होता है? 'सिकंदर' के अलावा 'एल 2 एम्पुरान' और 'छावा' भी हैं। जानते हैं कल ईद पर इन फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया?

Box Office collection report Monday: salman khan Sikandar l 2 empuraan chhaava the diplomat
सिकंदर - फोटो : अम

दूसरे दिन लग गया 'सिकंदर' का अर्धशतक
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर उम्मीद तो की जा रही थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा देगी। मगर, इन दिनों अपनी घड़ी को लेकर विवादों में चल रहे सलमान का वक्त 'सिकंदर' नहीं बदल पाई है। हालांकि, फैंस ने ईद पर जरूर सलमान को ईदी दे दी है। रिलीज के दूसरे ही दिन 'सिकंदर' ने टोटल कमाई के मामले में 50 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Sikandar Review: एक्टिंग नहीं प्रशंसकों पर एहसान करते दिखे सलमान खान, सवा दो घंटे की फिल्म भी झेलना मुश्किल

Box Office collection report Monday: salman khan Sikandar l 2 empuraan chhaava the diplomat
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज से शुरू होगी असली परीक्षा
सिकंदर ने रविवार को ओपनिंग  डे पर 26 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर खाता खोला। इतवार की छुट्टी और त्योहार का मौसम देखते हुए यह कमाई प्रशंसनीय नहीं मानी जा सकती। दूसरे दिन कल सोमवार को ईद पर फिल्म ने 29 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। इस तरह दो दिनों की कमाई 55 करोड़ रूपये हो गई है। इस फिल्म को करीब 200 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है। 'सिकंदर' की असली परीक्षा आज तीसरे दिन यानी मंगलवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office collection report Monday: salman khan Sikandar l 2 empuraan chhaava the diplomat
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

मंडे टेस्ट में 'एल 2 एम्पुरान' का ऐसा रहा प्रदर्शन
मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, मंजू वॉरियर और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' भी सिनेमाघरों में लगी है। हालांकि, अब इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट दर्ज हो रही है। चौथे दिन रविवार को इस फिल्म ने 13.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं कल पांचवे दिन (पहले सोमवार) को इसने 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 70 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है।

L2 Empuraan Collection: पहले सोमवार कमाल नहीं दिखा पाई 'एल 2 एम्पुरान', पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

विज्ञापन
Box Office collection report Monday: salman khan Sikandar l 2 empuraan chhaava the diplomat
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

'छावा' की हो गई विदाई
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत 'छावा' ने फरवरी से लेकर पूरे मार्च बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा है। फिल्म ने रविवार 30 मार्च को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, 31 मार्च को 'छावा' ने कितने कमाए इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा अभी तक उपलब्ध नहीं है। शायद 'सिकंदर' के बाद यह फिल्म टिकट खिड़की से विदाई ले चुकी है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोमवार को 46वें दिन 'छावा' ने एक करोड़ रुपये कमाए। 'छावा' का टोटल नेट कलेक्शन  593.45  करोड़ रुपये है। वहीं, जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सिनेमाघरों से विदा हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed