फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs Celebrates Eid: टीवी सितारों ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, साझा की तस्वीरें

Mon, 31 Mar 2025 05:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 31 Mar 2025 05:57 PM IST
सार

TV Celebs Celebrates Eid: ईद के मौके पर कई टीवी के सितारों ने फैंस को अपने-अपने अंदाज में बधाई दी है। आइए देखते हैं तस्वीरें।

विज्ञापन
Eid celebration by TV Celebs ankita lokhande mohsin khan Munawar Faruqui
इन टीवी सितारों ने दी ईद की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम

31 मार्च को दुनियाभर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है। आसमान में चांद दिखना रमजान के पाक महीने के समाप्ति प्रतीक है, जिसे देखकर रोजेदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। ईद के खास मौके पर टीवी सितारों ने फैंस को बधाई दी है। आइए देखते हैं इस खास दिन पर मशहूर हस्तियों ने अपने बधाई संदेश में क्या लिखा। 

Eid celebration by TV Celebs ankita lokhande mohsin khan Munawar Faruqui
इन सितारों ने दी ईद की मुबारकबाद - फोटो : इंस्टाग्राम

इन सितारों ने कहा ईद मुबारक
टीवी अभिनेता करण वीर मेहरा, अंकिता लोखंडे, मोहसिन खान, एमसी स्टेन, मुनव्वर फारूकी, उमर रियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईद के पाक त्योहार की शुभकामनाएं दीं। करण वीर, अंकिता और उमर ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एनिमेटेड पिक्चर साझा की। अभिनेता मोहसिन ने अपने परिवार के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “ईद मुबारक।” वहीं, एमसी स्टेन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक छोटी सी क्लिप साझा करके अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं।

 

Eid celebration by TV Celebs ankita lokhande mohsin khan Munawar Faruqui
निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम@nikki_tamboli

निक्की तंबोली
अभिनेत्री निक्की तंबोली ने भी अपने प्रशंसकों को "ईद मुबारक" कहा। निक्की ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और बधाई दी। हैं। उनकी पोस्ट पर कथित बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल ने तारीफ की और ईद मुबारक कहा। अरबाज ने लिखा, "आपको भी ईद मुबारक किसी की नजर ना लगे।"

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)


विज्ञापन
विज्ञापन
Eid celebration by TV Celebs ankita lokhande mohsin khan Munawar Faruqui
सुम्बुल तौकीर - फोटो : इंस्टाग्राम @sumbul_touqeer

सुम्बुल तौकीर
सुम्बुल तौकीर ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुम्बुल ने एक खूबसूरत नीले रंग का, अनारकली एथनिक आउटफिट चुना। सुम्बुल अपने पिता और बहन के साथ पोज देते हुए भी नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)


विज्ञापन
Eid celebration by TV Celebs ankita lokhande mohsin khan Munawar Faruqui
आमिर अली - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirali

आमिर अली
अभिनेता आमिर अली भी ईद का जश्न मनाते हुए नजर आए। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपने चहेतों के साथ ईद मनाते हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ईद मुबारक आप सबको…।"

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Ali (@aamirali)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed