{"_id":"685766bfdfc694961305d6a1","slug":"box-office-collection-sitare-zameen-par-kuberaa-housefull-5-total-earning-2025-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सितारे जमीन पर' ने पकड़ी रफ्तार, जानें 'कुबेर' समेत बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सितारे जमीन पर' ने पकड़ी रफ्तार, जानें 'कुबेर' समेत बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 22 Jun 2025 07:43 AM IST
सार
Sitaare Zameen Par vs Kuberaa: फिल्मों की कमाई के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अच्छा रहा है। 'सितारे जमीन पर' ने अच्छी कमाई की तो वहीं 'कुबेर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।
विज्ञापन
1 of 5
सितारे जमीन पर, कुबेर
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में धमाल मचा रही हैं। धीमी शुरूआत के बाद आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने कमाई के मामले में रफ्तार पकड़ी है। वहीं साउथ की फिल्म 'कुबेर' अच्छी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' की पकड़ ढीली हो रही है, तो वहीं हॉलीवुड की फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' भी धीमी रफ्तार से चल रही है। आइए जानते हैं शनिवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
2 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : एक्स
सितारे जमीन पर
काफी इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज हुई है। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले। हालांकि पहले दिन फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रही लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने कमाल दिखाया। शनिवार को फिल्म ने 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह से दो दिनों में फिल्म ने 32.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
3 of 5
फिल्म कुबेर
- फोटो : X
कुबेर
साउथ की फिल्म 'कुबेर' भी अच्छी चल रही है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। फिल्म ने शनिवार के दिन 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म ने अब तक 30.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म में धनुष की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है।
हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' की कमाई में वीकएंड पर एक बार फिर उछाल आया है। फिल्म ने शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने अब तक 172.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपये है। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म को अपनी लागत निकालने में अभी काफी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
5 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन
हॉलीवुड की फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' ने भारत में औसत शुरूआत की थी। वीकएंड को फिल्म की कमाई में कुछ इजाफा हुआ लेकिन अब फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार तक भारत में इस फिल्म ने 18.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन ने शनिवार को 17 लाख तो वहीं अंग्रेजी वर्जन ने 1.44 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।