फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर क्रू-गॉडजिला x कॉन्ग की पकड़ बरकरार, ऐसा रहा अन्य फिल्मों का प्रदर्शन

Wed, 10 Apr 2024 08:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 Apr 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection update Tuesday Crew Godzilla X Kong Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express Shaitaan
क्रू-गॉडजिला x कॉन्ग - फोटो : सोशल मीडिया

क्रू और गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही हैं। वीकएंड के बाद भी ये दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई हैं। इनके मुकाबले सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली अन्य फिल्मों की रफ्तार काफी धीमी है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।


Joker 2: 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के टीजर में मिली जोकिन फीनिक्स की झलक, ट्रेलर रिलीज के समय का भी खुलासा

Box Office Collection update Tuesday Crew Godzilla X Kong Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express Shaitaan
फिल्म क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्रू की तारीफ आम लोगों के साथ फिल्मी सितारे भी कर रहे हैं। 29 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की अदाकारी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करते हुए 43.75 करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। 12वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 62.14 करोड़ रुपये हो गया है।

Box Office Collection update Tuesday Crew Godzilla X Kong Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express Shaitaan
गॉडजिला एक्स कॉन्ग – द न्यू एम्पायर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर भी भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले सप्ताह के बाद दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल होती दिख रही है। 12वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 76.28 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection update Tuesday Crew Godzilla X Kong Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express Shaitaan
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणदीप हुड्डा की जबर्दस्त अदाकारी के बाद भी स्वातंत्र्य वीर सावरकर कमाल नहीं दिखा सकी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 19वें दिन महज 60 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 21.6 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection update Tuesday Crew Godzilla X Kong Swatantrya Veer Savarkar Madgaon Express Shaitaan
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

मडगांव एक्सप्रेस का प्रदर्शन भी टिकट खिड़की पर कुछ खास नहीं रहा है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19वें दिन 75 लाख रुपये का कारोबार कर सकी। फिल्म की कुल कमाई 23.65 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed