फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: ‘रूह बाबा’ के जादू के आगे सबकी बत्ती गुल, विक्रांत मैसी से लेकर अजय की फिल्म तक जानें हाल

Wed, 20 Nov 2024 12:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 20 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों ने दस्तक दिया। कमाई के मामले में हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने में लगा हुआ है। आइए जानते हैं इस दौड़ में किसने बाजी मारी और कौन पीछे रह गया?
 

विज्ञापन
Box Office Report bhool bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva movie total earning
बाक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली के बाद से ही बॉक्स ऑफिस धड़ाधड़ कई फिल्मों ने दस्तक दी। ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ की कड़ी टक्कर हुई और इस टकराव में कार्तिक आर्यन की फिल्म अजय देवगन की फिल्म पर भारी पड़ी। कई फिल्में तो रिलीज होती हैं और कब सिनेमाघरों से छूमंतर हो जाती हैं, इसका पता ही नहीं चलता। आइए मौजूदा समय में चल रही कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के हाल को जान लेते हैं। 


 
Box Office Report bhool bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva movie total earning
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' की बॉक्स ऑफिस हालत खराब है। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह मूवी फ्लॉप होने की कगार पर है। कमाई के आंकड़े दिन-ब-दिन गिरते जा रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19वें दिन 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इसने अब तक कुल 233.52 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

 
Box Office Report bhool bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva movie total earning
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है। ‘रूह बाबा’ की कॉमेडी और हॉरर फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने अब तक कुल 235.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report bhool bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva movie total earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
द साबरमती रिपोर्ट
गोधरा कांड की दर्दनाक घटना पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को बड़े-बड़े नेताओं से तो प्रशंसा मिल रही है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। विक्रांत मैसी की यह फिल्म ओपनिंग डे पर ही ढेर साबित हुई, हालांकि, वीकेंड पर इसकी कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला, लेकिन फिर यह धराशायी हो गई। फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ इसने अब तक कुल 8.75 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया। 

 
विज्ञापन
Box Office Report bhool bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva movie total earning
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
अमरण
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म ने शुरूआती दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, इस समय फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को छूने के लिए संघर्ष कर रही है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी ‘अमरण’ ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस से 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके कुल कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने अब तक 194.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed