फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meenakshi Chaudhary: नागार्जुन के भतीजे के साथ शादी करने जा रहीं मीनाक्षी चौधरी? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 20 Nov 2024 11:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 20 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया एक अफवाह उड़ी कि नागार्जुन के भतीजे सुशांत मीनाक्षी चौधरी से शादी करने वाले हैं। अब मीनाक्षी ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Meenakshi Chaudhary breaks silence on marriage rumours with Nagarjuna nephew Sushanth bust it says i am single
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @meenakshichaudhary006

मीनाक्षी चौधरी साउथ की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्तमान में अभिनेत्री के पास कई फिल्में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'मटका' रिलीज हुई, जिसमें वे साउथ अभिनेता वरुण तेज के साथ नजर आईं। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुकाबले प्रदर्शन नहीं किया। वहीं, अब अभिनेत्री अपनी अगली फिल्मों की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं। इस बीच अभिनेत्री की शादी की चर्चाओं ने भी तूल पकड़ा। वहीं, अब खुद मीनाक्षी ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

Meenakshi Chaudhary breaks silence on marriage rumours with Nagarjuna nephew Sushanth bust it says i am single
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @meenakshichaudhary006

नागार्जुन के भतीजे को मीनाक्षी कर रहीं डेट?
दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया एक अफवाह उड़ी कि नागार्जुन के भतीजे सुशांत मीनाक्षी चौधरी से शादी करने वाले हैं। इस जोड़ी ने फिल्म 'इचता वाहनमुलु निलुपराधु' में काम किया था। यह अफवाह क्यों और कैसे उड़ी, इसका कोई कारण नहीं पता, लेकिन यह वायरल हो गई। दावा किया गया कि वे नागार्जुन के भतीजे सुशांत को डेट कर रही हैं और अब शादी करने वाली हैं।

Meenakshi Chaudhary breaks silence on marriage rumours with Nagarjuna nephew Sushanth bust it says i am single
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @meenakshichaudhary006

शादी की खबरों को बताया झूठा
मीनाक्षी चौधरी की इस साल की छठी फिल्म 'मैकेनिक रॉकी' जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। अभिनेत्री फिल्म के प्रचार में जुटी हुई हैं। हालांकि, कल रात मैकेनिक रॉकी के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान मीनाक्षी ने इस बात को साफ कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने भी ये अफवाहें सुनी हैं और उनका सख्त रूप से खंडन किया है। साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों का हिस्सा होने की खबरों का भी खंडन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Chaudhary breaks silence on marriage rumours with Nagarjuna nephew Sushanth bust it says i am single
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @meenakshichaudhary006

सिंगल हैं अभिनेत्री
मीनाक्षी ने आखिरकार स्पष्ट किया कि वह शादी नहीं कर रही हैं। मीनाक्षी ने कहा, 'यह एक अफवाह है और मैं शादी नहीं कर रही हूं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें क्यों उड़ती हैं। एक दिन, मैंने पढ़ा कि मैं सालार का हिस्सा हूं और दूसरे दिन, मैंने पढ़ा कि मैं 'विश्वंभरा' का हिस्सा हूं।' अभिनेत्री ने यह भी पुष्टि की कि वह फिलहाल सिंगल हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं फिलहाल सिंगल हूं, लेकिन अभी शादी के लिए तैयार नहीं हूं।'

विज्ञापन
Meenakshi Chaudhary breaks silence on marriage rumours with Nagarjuna nephew Sushanth bust it says i am single
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @meenakshichaudhary006

मीनाक्षी की आने वाली फिल्में
वहीं, बात करें मीनाक्षी चौधरी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे विक्ट्री वेंकटेश के साथ 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम' के लिए कमर कस रही हैं, जो संक्रांति 2025 के दौरान एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है। उन्होंने नागा चैतन्य के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 'मैकेनिक रॉकी' इस महीने की 22 तारीख को सिनेमाघरों में आ रही है। श्रद्धा श्रीनाथ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed