फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divya Khosla Kumar: अतरंगी है दिव्या खोसला कुमार की लव स्टोरी, भूषण कुमार पड़े इश्क में पर हुई अरेंज मैरिज

Wed, 20 Nov 2024 10:37 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 20 Nov 2024 10:37 AM IST
सार

Divya Khosla Kumar: आज दिव्या खोसला कुमार का जन्मदिन है। आइए इस मौके जानते हैं कि अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल करने वाली यह खूबसूरत अभिनेत्री कैसे बनीं टी-सीरीज की मालकिन?
 

विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Birthday special know about how her love story started with bhushan kumar
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : अमर उजाला
टी-सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला कुमार आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। दिव्या एक  खूबसूरत, टैलेंटेड और ग्लैमरस अभिनेत्री के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम उनकी लव स्टोरी के बारे में जानेंगे। हम जानेंगे कि किस तरह उनकी और भूषण कुमार की मुलाकात हुई।


 
Divya Khosla Kumar Birthday special know about how her love story started with bhushan kumar
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla
कहां से शुरू हुआ करियर?
दिव्या का जन्म 20 नवंबर 1987 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। अभिनेत्री ने तेलुगु फिल्म ‘लव टुडे’ से अभिनय जगत में कदम रखा। बॉलीवुड में दिव्या ने वर्ष 2004 में आई फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ से डेब्यू किया। इस बीच उन्होंने अभिनय से भी ब्रेक लिया और अपने आप को निर्देशन के लिए तैयार करने लगीं। दिव्या ने कुछ म्यूजिक वीडियो का निर्देशन करने के बाद वर्ष 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ और 2016 में आई फिल्म ‘सनम रे’ को निर्देशित किया।
AR Rahman: एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने की तलाक की घोषणा, शादी के 29 साल बाद लिया ये फैसला

 
Divya Khosla Kumar Birthday special know about how her love story started with bhushan kumar
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla
दिव्या खोसला और भूषण कुमार की लव स्टोरी
दिव्या और भूषण कुमार की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है, बिल्कुल फिल्मों की तरह। दरअसल, दिव्या और भूषण कुमार की मुलाकात फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ के सेट पर हुई थी। भूषण कुमार अक्सर वहां आया करते थे। भूषण कुमार ने जब दिव्या को पहली बार देखा था, तभी वह अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। धीरे-धीरे दोनों मैसेज पर बात करने लगे। हालांकि, कहा जाता है कि दिव्या उन्हें बिल्कुल भी भाव नहीं देती थीं। एक दिन भूषण कुमार अपनी मां के साथ उनके घर पहुंच गए और उनका हाथ मांग लिया। अंत में फिल्म पूरी होते-होते दोनों की शादी हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Birthday special know about how her love story started with bhushan kumar
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla
 शादी के बाद करियर पर लगा ब्रेक
भूषण कुमार से शादी होने के बाद दिव्या ने अपने करियर से ब्रेक ले लिया। वह अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देने लगीं। दिव्या अपनी शादी को कहीं ना कहीं अरेंज मैरिज ही मानती हैं। उन्होंने अपने घरवालों के कहने पर ही भूषण कुमार से शादी की थी। इस ब्रेक के दौरान उन्होंने खुद को निखारा। उन्होंने डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग का कोर्स किया और फिर निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की।

 
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar Birthday special know about how her love story started with bhushan kumar
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla
अभिनय में शुरू की दूसरी पारी
निर्देशन के बाद दिव्या ने अभिनय में भी अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। वर्ष 2017 में फिल्म ‘बुलबुल’ के बाद वर्ष 2021 में एक्शन थ्रिलर ‘सत्यमेव जयते 2’ , वर्ष 2023 में रोमांटिक ड्रामा ‘यारियां 2’ और वर्ष 2024 में एक्शन थ्रिलर ‘सावी’ में नजर आईं।
The Sabarmati Report: छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई 'द साबरमती रिपोर्ट', सीएम ने बताया फिल्म देखने का ये कारण
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed