फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: वीकएंड पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कमाई में सुधार, जानें मडगांव एक्सप्रेस-योद्धा का हाल

Mon, 25 Mar 2024 07:55 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Mar 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Swatantra Veer Savarkar madgaon express yodha shaitaan film earnings
स्वातंत्र्यवीर सावरकर, मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

मार्च के महीने में सिनेमाघरों में बहुत सी फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। ऐसे में दर्शकों के सामने फिल्मों को लेकर कई ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। रणदीप हुड्डा की वीर सावरकर और कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी मडगांव एक्सप्रेस हालिया रिलीज फिल्मों में से एक हैं। इनके अलावा योद्धा, शैतान भी थिएटर्स में लगे हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा...

Box Office Report Swatantra Veer Savarkar madgaon express yodha shaitaan film earnings
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्वातंत्र्य वीर सावरकर की बायोपिक आखिरकार राष्ट्रीय शहीद दिवस के मौके पर यानी 22 मार्च 2024 को रिलीज हुई और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की है। फिल्म ने रविवार को 2.12 करोड़ रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 5.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Box Office Report Swatantra Veer Savarkar madgaon express yodha shaitaan film earnings
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

कुणाल खेमू इन दिनों अपनी निर्देशित फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है। हालांकि, इसे दर्शकों की खूब सराहना भी मिल रही है। बता दें कि फिल्म ने तीसरे दिन 1.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, इस तरह फिल्म ने कुल 6.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Swatantra Veer Savarkar madgaon express yodha shaitaan film earnings
योद्धा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा किया गया है, और यह धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म ने अब तक 29.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Box Office Report Swatantra Veer Savarkar madgaon express yodha shaitaan film earnings
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये का खाता खोला। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट तकरीबन 65 करोड़ रुपये है। फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। फिल्म ने अब तक 125.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Emraan Hashmi: जन्नत में इमरान के प्रपोजल दृश्य का असल जिंदगी से कनेक्शन, सीन रीक्रिएट कर पत्नी को किया था खुश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed