फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delayed Movies: लगातार खिसकती रही इन फिल्मों की रिलीज डेट, शाहरुख-रणबीर की फिल्में भी हैं शामिल

Mon, 20 May 2024 11:51 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 20 May 2024 11:51 PM IST
सार

आज हम इस लेख में जानेंगे उन फिल्मों के बारे में जिन्हें दर्शकों के सामने आने में काफी लंबा समय लगा, जिनकी रिलीज डेट लगातार आगे खिसकती गई। 

विज्ञापन
Brahmastra Adipurush including Ranbir Kapoor Shah Rukh Khan and Saif Ali khan films delayed for a long time
लगातार खिसकती रही इन फिल्मों की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि इससे लोगों का एक भावनात्मक जुड़ाव भी है। हर साल हजारों फिल्में बनती हैं और देखी जाती हैं। अपनी पसंदीदा कलाकारों की फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते है।हालांकि, कई बार उनका ये इंतजार काफी लंबा होता चला जाता है। हाल फिलहाल काफी चर्चा बटोर रही आगामी फिल्म कल्कि 2898 ए.डी. के लिए भी लोग काफी उत्साहित है। इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट अब तक दो बार बदली जा चुकी है। फिल्म के लिए दर्शकों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। आज हम इस लेख में जानेंगे उन फिल्मों के बारे में जिन्हें दर्शकों के सामने आने में काफी लंबा समय लगा, जिनकी रिलीज डेट लगातार आगे खिसकती गई। 


दुबई के करोड़पति यूट्यूबर के साथ कुश्ती करते दिखे सलमान!

Brahmastra Adipurush including Ranbir Kapoor Shah Rukh Khan and Saif Ali khan films delayed for a long time
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रह्मास्त्र'
इस कड़ी में हम सबसे पहले बात करेंगे साल 2022 में आई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पहला भाग - शिवा' की। इस फिल्म का निर्देशन 'वॉर 2' निर्देशित कर रहे अयान मुखर्जी ने किया था। फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने किया था। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, 'जिगरा' अभिनेत्री आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म भारतीय इतिहास से प्रेरित एक काल्पनिक फिल्म थी। इस फिल्म की घोषणा साल 2018 में की गई थी, जिसके बाद इसे साल 2019 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे एक साल और आगे खिसका दिया गया। मेकर्स के तरफ से बताया गया था कि फिल्म के वीएफएक्स पर काफी समय लग रहा था। इस वजह से फिल्म 2020 में रिलीज ना हो कर साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म आधिकारिक घोषणा के चार साल बाद सिनेमाघरों में लगी थी। 
'भैया जी' से पहले इन फिल्मों में मनोज ने दिखाई जबर्दस्त अदाकारी

Brahmastra Adipurush including Ranbir Kapoor Shah Rukh Khan and Saif Ali khan films delayed for a long time
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

'आदिपुरुष'
'आदिपुरुष' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया था। फिल्म में 'कल्कि 2898 एडी' अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म रामायण से प्रेरित थी। यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इसका बजट 700 करोड़ बताया गया था। हालांकि, रिलीज के बाद इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी बुरा रहा था। फिल्म की घोषणा 18 अगस्त 2020 को की गई थी। इसकी पहली रिलीज डेट 11 अगस्त 2022 रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद फिल्म की अगली रिलीज डेट 12 जनवरी 2023 रखी गई। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद इसका भरपूर विरोध होने लगा,जिसके बाद इसकी रिलीज डेट और आगे खिसका कर 16 जून 2023 कर दी गई थी। 
Akshay Kumar: आरव को अभिनय में दिलचस्पी नहीं, पहनते हैं सेकेंड-हैंड कपड़े, पिता अक्षय का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Adipurush including Ranbir Kapoor Shah Rukh Khan and Saif Ali khan films delayed for a long time
फिल्म का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

'दीवाना मैं दीवाना'
यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, कादर खान, प्रेम चोपड़ा, जॉनी लीवर, शक्ति कपूर आदि कलाकार नजर आए थे। यह साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म की शूटिंग साल 2003 में हुई थी, लेकिन फिल्म 10 साल बाद रिलीज हुई थी। निर्देशक के.सी. बोकाडिया की इस फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई थी। यह एक सफल तमिल फिल्म 'प्रियमुदन' की रीमेक थी, लेकिन हिंदी में यह बुरी तरह से असफल साबित हुई थी। 
Mirai: 'द ब्लैक स्वॉर्ड' बने मांचू मनोज का दिखा खतरनाक रूप, जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया 'मिराय' का टीजर

विज्ञापन
Brahmastra Adipurush including Ranbir Kapoor Shah Rukh Khan and Saif Ali khan films delayed for a long time
फिल्म का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

'सनम तेरी कसम'
'देवरा' अभिनेता सैफ अली खान और पूजा भट्ट की यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म थी। फिल्म को लॉरेंस डिसूजा ने निर्देशित किया था। फिल्म में अतुल अग्निहोत्री और शीबा भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म अपने तय रिलीज डेट से लगभग 15 वर्षों के बाद रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण साल 1994 में किया गया था, लेकिन यह साल 2009 में रिलीज हुई थी। एक कानूनी पेंच में फंसने के बाद फिल्म लगातार आगे खिसकती चली गई। पंद्रह साल लंबी चली कानूनी लड़ाई के खत्म होने पर फिल्म को रिलीज किया गया। 
Star kids Names: सितारों ने रखे अपने बच्चों के संस्कृत में नाम, लिस्ट में यामी से लेकर प्रियंका तक शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed