सब्सक्राइब करें

Nancy Tyagi:कौन हैं नैन्सी त्यागी? कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर खुद डिजाइन की हुई गाउन में बिखेरा जलवा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 19 May 2024 11:01 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश की नैन्सी त्यागी ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर गुलाबी रंग के फ्रिल गाउन में जलवा बिखेरा है। इस इवेंट में जहां लोग बड़े डिजाइनर की लाखों-करोड़ों की ड्रेस पहनकर जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं नैन्सी ने खुद का डिजाइन किय हुआ आउटफिट पहना, जो 20 किलो का है। 

विज्ञापन
Cannes Film Festival 2024: Who is Nancy Tyagi She dazzled in own designed gown on the Red Carpet See Photos
नैन्सी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम

77वां कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। भारतीय चेहरे भी इस इवेंट का हिस्सा बने हैं, जो ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसी बीच 'कान' से बीते दिन एक भारतीय हसीना की तस्वीर सामने आई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया फैशन सेंसेशन नैन्सी त्यागी का 'कान' लुक सुर्खियों में बना हुआ है। इस इवेंट में वह खुद की बनी हुई ड्रेस पहनकर पहुंचीं। इस कारण वह सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन हैं नैन्सी त्यागी...

Trending Videos
Cannes Film Festival 2024: Who is Nancy Tyagi She dazzled in own designed gown on the Red Carpet See Photos
नैन्सी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम

उत्तर प्रदेश की नैन्सी त्यागी ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर गुलाबी रंग के फ्रिल गाउन में जलवा बिखेरा है। इस इवेंट में जहां लोग बड़े डिजाइनर की लाखों-करोड़ों की ड्रेस पहनकर जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं नैन्सी ने खुद का डिजाइन किय हुआ आउटफिट पहना, जो 20 किलो का है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 'कान' लुक की तस्वीरें साझा कर खुद इस बाक का खुलासा किया है।   

'कान' में शोभिता का गोल्डन लुक देख विदेशी मॉडल्स के भी उड़े होश!

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes Film Festival 2024: Who is Nancy Tyagi She dazzled in own designed gown on the Red Carpet See Photos
नैन्सी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम

नैन्सी त्यागी यूपी के छोटे से गांव बरनवा की रहने वाली हैं। उनका कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचना किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं है। 12वीं की पढ़ाई करने बाद वह दिल्ला में शिफ्ट हो गई थीं। कोविड के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने घर का खर्च चलाने के लिए सिलाई का काम शुरू किया। 

Cannes Film Festival 2024: Who is Nancy Tyagi She dazzled in own designed gown on the Red Carpet See Photos
नैन्सी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम

वह सोशल मीडिया पर अपने बनाए गए कपड़ों की वीडियो साझा करती हैं। उनके वीडियोज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके बाद उनकी बनाई गईं वीडियों सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। वह स्क्रैच से लेकर आउटफिट बनाने तक का पूरा वीडियो साझा करती हैं। उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू के बाद एक बातचीत में कहा, इतना बड़ा उनका सपना नहीं था, जहां वो आज खड़ी हैं। उन्होंने महज एक महीने में एक हजार मीटर कपड़े का इस्तेमाल करके अपने लिए गाउन बनाया। 

अपनी डिजाइन की हुई ड्रेस पहनकर कान पहुंचीं नैन्सी, हिंदी में की बात

विज्ञापन
Cannes Film Festival 2024: Who is Nancy Tyagi She dazzled in own designed gown on the Red Carpet See Photos
नैन्सी त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने 'कान' की तस्वीरें साझा कर लिखा, '77वें कान फिल्म फेस्टिवल में नए कलाकार के रूप में रेड कार्पेट पर कदम रखना अद्भुत था। मैंने इस पिंक गाउन को बनाने में दिन-रात एक कर दिया, जिसमें 30 दिन लग गए। इसमें 1,000 मीटर कपड़ा लगा है और इसका वजन 20 किलो से अधिक है। मेरी जर्नी मुश्किल रही, लेकिन हर पल कीमती था। मैं आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। यह एक सपने के सच होने जैसा है और मुझे आशा है कि मेरा क्रिएशन आपको उतना ही पसंद आएगा, जितना आपके समर्थन ने मुझे प्रेरित किया है। दिल से आपका धन्यवाद!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed