सब्सक्राइब करें

Singham Again: कश्मीर में एक्शन सीन्स शूट करते दिखे अजय देवगन-जैकी श्रॉफ, 'सिंघम अगेन' के सेट से वीडियो वायरल

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 May 2024 10:02 AM IST
विज्ञापन
Rohit shetty Singham Again shooting in Jammu Kashmir Ajay Devgn Jackie Shroff shoot action scene video viral
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

'सिंघम अगेन' की शूटिंग तेजी से चल रही हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग जम्मू कश्मीर में शुरू कर दी है। वे जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के अंदरूनी इलाकों में शूटिंग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है।

Trending Videos
Rohit shetty Singham Again shooting in Jammu Kashmir Ajay Devgn Jackie Shroff shoot action scene video viral
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर भी अजय देवगन की शूटिंग के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि रोहित शेट्टी और उनकी टीम हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए घाटी पहुंची है। यह फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शहर के अंदरूनी इलाकों कुछ खास या डाउनटाउन इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। इस दौरान अजय देवगन और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने शूटिंग की।


Ben Affleck: क्या टूट जाएगी 'बेनिफर' की जोड़ी! तलाक के अफवाहों के बीच पहली बार बिना वेडिंग रिंग के दिखे बेन

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit shetty Singham Again shooting in Jammu Kashmir Ajay Devgn Jackie Shroff shoot action scene video viral
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

शहर में अजय देवगन को उनके सह-कलाकार जैकी श्रॉफ के साथ फाइट सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए देखा गया। सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें अजय देवगन पुलिस की वर्दी पहने नजर आए। फिल्म के लिए टीम ने घाटी के विभिन्न स्थानों की रेकी की है। रोहित शेट्टी ने शुक्रवार को यहां राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी।


Rohit shetty Singham Again shooting in Jammu Kashmir Ajay Devgn Jackie Shroff shoot action scene video viral
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का पांचवां भाग है, जिसमें रणवीर सिंह की 2018 में आई 'सिम्बा' और अक्षय कुमार अभिनीत 2021 में आई 'सूर्यवंशी' भी शामिल हैं। 'सिंघम अगेन' अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली 'सिंघम' सीरीज की तीसरी फिल्म है, जो 2011 की 'सिंघम' से शुरू हुई थी। फिर 2014 में अजय देवगन 'सिंघम रिटर्न्स' के साथ लौटे। वहीं, अब वे 'सिंघम अगेन' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन थे कबीर की पहली पसंद, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए की तारीफ

विज्ञापन
Rohit shetty Singham Again shooting in Jammu Kashmir Ajay Devgn Jackie Shroff shoot action scene video viral
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में शानदार कलाकारों की पूरी फौज शामिल हैं। कलाकारों में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और श्वेता तिवारी के साथ-साथ अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। अर्जुन फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'सिंघम अगेन' इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Girish Karnad: गिरीश कर्नाड का नाटककार बनने का नहीं था कोई इरादा, 'ययाति' लिखने के विचार ने बदल दी जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed