Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Casting Director Mukesh Chhabra makes controversial comment on Raavan says he was in love got trolled
{"_id":"66c6cbae4dfd61f69f074d3f","slug":"casting-director-mukesh-chhabra-makes-controversial-comment-on-raavan-says-he-was-in-love-got-trolled-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukesh Chhabra: 'वह प्रेम में था', रावण को सही ठहराने पर विवादों में घिरे मुकेश छाबड़ा, अब हो रहे हैं ट्रोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mukesh Chhabra: 'वह प्रेम में था', रावण को सही ठहराने पर विवादों में घिरे मुकेश छाबड़ा, अब हो रहे हैं ट्रोल
रणबीर कपूर स्टारर ' रामायण ' कुछ समय पहले ही फ्लोर पर आई है। अभिनेता फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं , जबकि साई पल्लवी देवी सीता की भूमिका निभा रही हैं। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है और इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी भी सामने नहीं आई है, लेकिन सेट से रणबीर और साई की तस्वीरें लीक होने के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है। अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रावण को लेकर कुछ टिप्पणी की है, जिसे लेकर वह विवादों में फंस गए हैं।
2 of 5
मुकेश छाबड़ा, रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बीच, अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म के बारे में बात की है। हालांकि, उन्होंने कुछ विवादित बयान दिए हैं, इससे पहले सैफ अली खान भी इसी तरह के बयानों के बाद मुश्किल में पड़ गए थे।
3 of 5
मुकेश छाबड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@
मुकेश छाबड़ा ने रावण के बारे में बात की और रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, "यार वो भी तो प्यार में ही थे ना?" उन्होंने आगे कहा, "वह बदला लेना चाहता था, लेकिन वह प्यार में भी था। जहां तक मैं रावण को समझता हूं, वह दुष्ट और प्रतिशोधी था, लेकिन उसका बदला उसकी बहन के प्रति प्रेम से प्रेरित था। उसे अपनी बहन के लिए वही करना था जो उसे करना था। वो भी अपनी तरफ से ठीक थे। युद्ध में, दोनों पक्ष मानते हैं कि वे सही पक्ष में हैं। लेकिन आखिरकार, रावण प्रेम से प्रेरित था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि इससे पहले सैफ ने प्रभास की 'आदिपुरुष' में रावण की भूमिका निभाते समय भी इसी तरह की टिप्पणी की थी। सैफ ने कहा था "एक राक्षस राजा की भूमिका निभाना दिलचस्प है, इसमें कम प्रतिबंध हैं। लेकिन हम उसे मानवीय बनाएंगे, मनोरंजन का स्तर बढ़ाएंगे, सीता के अपहरण और राम के साथ युद्ध को उचित ठहराएंगे, जो कि लक्ष्मण द्वारा उसकी बहन सूर्पनखा के साथ किए गए व्यवहार का बदला है, जिन्होंने उसकी नाक काट दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
हालांकि, बाद में सैफ की टिप्पणी लोगों को पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया और बाद में उन्होंने इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।