Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Khel Khel Mein star Taapsee Pannu talked about her perception of nepo kids and how she admired their ability
{"_id":"66c6c19a46d425d45f0dc490","slug":"khel-khel-mein-star-taapsee-pannu-talked-about-her-perception-of-nepo-kids-and-how-she-admired-their-ability-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu: 'वे अच्छे-बुरे समय में साथ रहते हैं', तापसी ने की स्टार किड्स की प्रशंसा, कहा- हमें सीखना चाहिए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taapsee Pannu: 'वे अच्छे-बुरे समय में साथ रहते हैं', तापसी ने की स्टार किड्स की प्रशंसा, कहा- हमें सीखना चाहिए
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'खेल खेल में' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक महीने में अभिनेत्री की दो फिल्में रिलीज हुई हैं। इसके अलावा अभिनेत्री अपनी निजी लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनसाइडर-आउटसाइडर विवाद पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर बहस जारी है और कई लोग यह कह रहे हैं कि कुछ बड़े परिवारों के कारण बॉलीवुड बाहरी लोगों के लिए सही जगह नहीं है, लेकिन अभिनेत्री तापसी पन्नू इस विषय पर अलग राय रखती हैं। अभिनेत्री ने एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में बी-टाउन में इनसाइडर-आउटसाइडर बहस के बारे में अपनी राय साझा की है।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
तापसी ने कहा, "मैं आपको बताऊंगी, शायद यह बहुत से लोगों से अलग राय है। एक चीज जो उन लोगों के बारे में अच्छी है, जिनके माता-पिता या भाई-बहन या इंडस्ट्री में कोई और परिवार का सदस्य है। आप जानते हैं, भाई-भतीजावाद वाले लोग जो इंडस्ट्री में आए हैं, वे नेपोटिज्म के एक चैन हैं। एक बहुत अच्छी चीज जो मैंने उनसे सीखी है, वह है एक साथ रहना और एक-दूसरे का समर्थन करना।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
अभिनेत्री का कहना है कि यह खूबी कुछ ऐसी है, जो हममें से बहुत से बाहरी लोगों में उतनी नहीं है, जितनी हमारे पास है, जितनी उनके पास एक-दूसरे के लिए है। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में बाहरी लोग एक-दूसरे के साथ असुरक्षित महसूस करते हैं, जबकि इंडस्ट्री के नेपो किड्स ऐसा नहीं करते।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी ने कहा, "मैंने जो एकता देखी है कि वे एक-दूसरे की सिफारिश करेंगे या एक-दूसरे के लिए खड़े होंगे या एक-दूसरे के लिए मौजूद रहेंगे, यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है। मैंने देखा है कि उनके पास हमसे ज्यादा है। वह हर अच्छे-बुरे समय में एक साथ रहते हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।