Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Hrithik Roshan once missing from his home in his childhood and father had to call the police for searching
{"_id":"66c69e216b943eaeae0910bd","slug":"hrithik-roshan-once-missing-from-his-home-in-his-childhood-and-father-had-to-call-the-police-for-searching-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने ऐसा क्या किया था कि पिता को बुलानी पड़ी थी पुलिस, बचपन से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने ऐसा क्या किया था कि पिता को बुलानी पड़ी थी पुलिस, बचपन से जुड़ा है मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:40 AM IST
सार
इस साल की शुरुआत में अभिनेता ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इन दिनों वो अपने और सबा आजाद के रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऋतिक के बचपन का एक ऐसा किस्सा है, जिसे शायद बहुत कम लोग जानते होंगे। मामला कुछ ऐसा था कि उनके पिता राकेश रोशन को पुलिस बुलानी पड़ गई थी।
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस साल की शुरुआत में अभिनेता ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इन दिनों वो अपने और सबा आजाद के रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऋतिक के बचपन का एक ऐसा किस्सा है, जिसे शायद बहुत कम लोग जानते होंगे। मामला कुछ ऐसा था कि उनके पिता राकेश रोशन को पुलिस बुलानी पड़ गई थी।
2 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
जब ऋतिक छोटे हुआ करते थे तो एक दिन ऐसी घटना हुई, जिसने राकेश रोशन को परेशान कर दिया। दरअसल, राकेश ने घर लौटने के बाद देखा कि उनका बेटा ऋतिक वहां है ही नहीं। राकेश को इस बात की कोई खबर नहीं थी कि स्कूल से आने के बाद ऋतिक किस जगह पर है।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
राकेश रोशन ने ऋतिक को खोजना शुरु किया। घर के हर एक कमरे में जा-जाकर उन्हें ढूंढ़ा। एक कमरा बंद भी था, लेकिन उसकी चाबियां उनके पास थी, जिसके चलते उन्हें उस कमरे में ऋतिक को खोजने की जरुरत महसूस नहीं हुई। पिता की चिंता बढ़ती जा रही थी, इसलिए दो से तीन घंटे ढूंढ़ने के बाद उन्होंने आखिरकार पुलिस को खबर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
बाद में जाकर पता चला कि ऋतिक अपनी मां के कमरे में एक एनिमेटेड फिल्म देख रहे थे, जिसका नाम था- सुपरमैन वर्सेज बैटमैन। राकेश और ऋतिक ने ये पूरा किस्सा साल 2017 में कपिल शर्मा शो पर बताया था। ऋतिक ने बताया था कि वो खिड़की से कमरे के अंदर दाखिल हुए थे। बाहर पुलिस उन्हें ढूंढ़ रही थी और वो कमरे में फिल्म का मजा ले रहे थे।
ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म की बात करें तो इन दिनों 'वॉर 2' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसमें कियारा आडवाणी भी काम कर रही हैं। ये 2019 में आई 'वॉर' का सीक्वल है और यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।