बॉलीवुड जगत ग्लैमर इंडस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। फैंस अपने पसंदीदा सेलेब्स को हर जगह फॉलो करना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो उनकी फिल्में हो या उनकी निजी जिंदगी। इन सब के बीच हम एक बात हमेशा भूल जाते हैं कि इन सेलेब्स की भी अपनी निजी जिंदगी है और किसी की निजी जिंदगी में झांकना ठीक नहीं होता है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खुद के साथ समय गुजारने के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लिया।
Bollywood: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अचानक सोशल मीडिया को कह दिया था अलविदा, फैंस को लगा था तगड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री काजोल अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि काजोल ने हाल ही में, सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की है। काजोल ने एलान करते हुए लिखा कि वह अभी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। इसलिए वह सोशल मीडिया से ब्रेक लेना चाहती हैं। हालांकि, बाद में उनके फीड से यह पोस्ट गायब हो गया।
आमिर खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है और कुछ समय तक वह फिल्मों से दूर ही रहेंगे। आपको बता दें कि आमिर ने अपने 56वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया से विदाई ले ली थी। अभिनेता ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, ‘आपकी इतनी शुभकामनाओं से मेरा दिल भर आया है, अब यह सोशल मीडिया पर मेरा आखिरी पोस्ट है।’
करण जौहर
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक करण जौहर अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आपको बता दें कि करण ने भी अचानक से ही सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। करण ने लिखा, ‘केवल और अधिक पॉजिटिव एनर्जी के लिए जगह बनाना है। अलविदा ट्विटर’
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। सोनाक्षी की ट्विटर पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोनाक्षी ट्विटर पर अक्सर अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं। एक दिन अचानक अभिनेत्री से सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा कर दी।