फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhu Deva: 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने प्रभु देवा, पत्नी हिमानी ने दिया बेटी को जन्म

Mon, 12 Jun 2023 03:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 12 Jun 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
Prabhu Deva reveals he became father fourth time of a Baby girl with second wife Himani Singh
प्रभु देवा - फोटो : social media

प्रभु देवा साउथ इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। वह एक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। प्रभु देवा ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म लक्ष्य के एक गाने मैं ऐसा क्यों हूं को कोरियोग्राफ किया था। इसके लिए प्रभु देवा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। अब हाल ही में, प्रभु ने खुलासा किया है कि वह एक बार फिर पिता बने हैं। तो चलिए जानते हैं कि पिता बनने को लेकर प्रभु ने कैसे अपनी खुशी जाहिर की है।

Prabhu Deva reveals he became father fourth time of a Baby girl with second wife Himani Singh
प्रभु देवा - फोटो : social media

प्रभु ने 2020 में  दूसरी पत्नी हिमानी से शादी की थी।  शादी के दो साल बाद ही कोरियोग्राफर के घर में चौथे बार बच्चे की किलकारी गूंजी है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में प्रभु ने इस खबर का खुलासा करते हुए और अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “जी सर। यह सच है। मैं इस उम्र में फिर से पिता बना हूं। मैं बहुत खुश और खुद को पूरा महसूस कर रहा हूं।” 

TKSS: चंद्रमुखी चौटाला ने कपिल-कृष्णा पर किया यह एहसान, आज भी अभिनेत्री के मुरीद हैं कॉमेडियन

Prabhu Deva reveals he became father fourth time of a Baby girl with second wife Himani Singh
प्रभु देवा - फोटो : social media

प्रभु देवा अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपना वर्क लोड भी पहले से कम कर दिया है। प्रभु पहले से ही तीन बेटों के पिता थे। अब उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है और अपनी बेटी के जन्म से कोरियोग्राफर बहुत ही खुश हैं।

Tiku Weds Sheru: अब सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी 'टीकू वेड्स शेरू', इस दिन मचाएगी धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhu Deva reveals he became father fourth time of a Baby girl with second wife Himani Singh
प्रभु देवा - फोटो : social media

बेटी के जन्म पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रभु ने कहा, 'मैंने पहले से ही अपने काम को कम कर दिया है। मुझे लगा कि मैं बहुत सारा काम कर रहा था, दौड़ रहा था। अब मैंने बहुत कर लिया। मैं अब अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहता हूं।'

Naseeruddin Shah: सिंधी भाषा पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे नसीरुद्दीन शाह, माफी मांगते हुए कह दी यह बात

विज्ञापन
Prabhu Deva reveals he became father fourth time of a Baby girl with second wife Himani Singh
प्रभु देवा

आपको बता दें कि साल 2020 में प्रभु ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी दूसरी पत्नी  पेशे से डॉक्टर हैं। इसस पहले कोरियोग्राफर ने  1995 में रामलत से शादी रचाई थी। प्रभु से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली रामलत ने हिंदू धर्म अपना लिया था। हालांकि, शादी के 16 साल गुजरने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed