फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: राजनीतिक परिवार से जुड़ी हैं इन सितारों की जड़ें, किसी के पिता रहे मुख्यमंत्री तो कोई विधायक का है बेटा

Mon, 10 Jun 2024 05:01 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 10 Jun 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
celebs belongs to political family Riteish Deshmukh Chirag Paswan Neha Sharma Aayush sharma sonakshi sinha luv
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

राजनीति और फिल्मी दुनिया दो अलग-अलग छोर हैं, लेकिन फिर भी दोनों में बहुत गहरा नाता है। बॉलीवुड के बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री जितने ही बॉलीवुड में सफल हैं, राजनीति में भी उन्होंने उतना ही नाम कमाया है। शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, स्मृति ईरानी या फिर जया बच्चन ये वह नाम हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की बदौलत तो झंडे गाड़े ही हैं, इन लोगों ने राजनीति में भी उतना ही दमखम दिखाया है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में ऐसे सितारे भी हैं जिनका राजनीतिक घराने से कुछ न कुछ ताल्लुक है। वह फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमा चुके हैं, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। आइये जानते हैं वह कौन सितारे हैं।

celebs belongs to political family Riteish Deshmukh Chirag Paswan Neha Sharma Aayush sharma sonakshi sinha luv
चिराग पासवान - फोटो : एक्स

चिराग पासवान
चिराग पासवान जाने-माने राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। चिराग के पिता दिवंगत रामविलास पासवान बिहार राजनीति के कद्दावर नेता रहे हैं। चिराग ने 2011 में 'मिले न मिले हम' में कंगना रणौत के साथ काम किया था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। जिसके बाद चिराग ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और राजनीति में करियर बना चुके हैं। पिता के बाद चिराग बिहार राजनीति में सक्रिय हैं।

celebs belongs to political family Riteish Deshmukh Chirag Paswan Neha Sharma Aayush sharma sonakshi sinha luv
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

नेहा शर्मा 
नेहा शर्मा की खूबसूरती के वैसे तो लाखों दीवाने हैं, लेकिन वह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में साउथ इंडियन फिल्म चिरुथा से की थी। जिसके बाद वह साल 2010 में बॉलीवुड फिल्म क्रूक में इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। नेहा के पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर से कांग्रेस के विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs belongs to political family Riteish Deshmukh Chirag Paswan Neha Sharma Aayush sharma sonakshi sinha luv
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

रितेश देशमुख
इस लिस्ट अभिनेता रितेश देशमुख का नाम भी शामिल हैं। रितेश के दिवंगत पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वह दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। अभिनेता के पिता का साल 2012 में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
celebs belongs to political family Riteish Deshmukh Chirag Paswan Neha Sharma Aayush sharma sonakshi sinha luv
लव सिन्हा-सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : एक्स

लव सिन्हा-सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने पिता की देखा देखी बॉलीवुड में हाथ आजमाया था। लव सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सदियां' से की थी, जो दर्शकों को अपनी ओर रिझाने में कुछ खास कामयाब नहीं हो सकी। बॉलीवुड में असफल होने के बाद लव ने राजनीति में रुख किया है। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा में काफी नाम कमा चुकी हैं। फिल्मों के अलावा सोनाक्षी ओटीटी वेब सीरीज में भी हाथ आजमा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed