कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए जून का दूसरा हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।
OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा थ्रिलर ड्रामा के साथ रोमांस-कॉमेडी का मजा, जुनैद-अवनीत का चलेगा जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द बॉयज 4
अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज 'द बॉयज' का बहुप्रतीक्षित चौथा सीजन जल्द ही आने वाला है। इसे गार्थ एनिस और डेरिक रॉबर्टसन द्वारा कॉमिक बुक सीरीज से रूपांतरित किया गया है। इसमें कार्ल अर्बन, जैक क्वैड, एंटनी स्टार, एरिन मोरियार्टी, जेसी टी. उशर, लाज अलोंसो, चेस क्रॉफर्ड और अन्य जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। चौथा सीजन रोमांचकारी एक्शन और रहस्य की एक और खुराक देगा। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 13 जून को रिलीज होगी।
गैंग्स ऑफ गोदावरी
कृष्ण चैतन्य की फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी में विश्वक सेन, नेहा शेट्टी और अंजलि मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में आई। सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो सप्ताह बाद ही फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि गैंग्स ऑफ गोदावरी नेटफ्लिक्स पर 14 जून को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में आ रही है।
महाराज
जुनैद खान की पहली अभिनय भूमिका वाली और आदित्य चोपड़ा की वाईआरएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म महाराज स्वतंत्रता-पूर्व भारत में सेट है, जिसमें जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी भी विशेष भूमिका में हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित महाराज 1862 के महाराज मानहानि मामले पर आधारित है। कहानी पत्रकार और समाज सुधारक करसनदास मुलजी की यात्रा को दिखाती है, जिन्होंने उस युग के दौरान महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुधार की वकालत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
यक्षिणी
लक्ष्मी मांचू, वेधिका और राहुल विजय अभिनीत यक्षिणी, एक सामाजिक-काल्पनिक हॉरर सीरीज है, जिसका निर्देशन तेजा मर्नी ने किया है। यह लोककथाओं को आधुनिक रोमांस के साथ मिलाती है, क्योंकि यह यक्षिणी की कहानी को दर्शाती है, जो एक पौराणिक प्राणी है, जिसे वर्जित कार्य करने के बाद पृथ्वी पर निर्वासित कर दिया गया था। अपनी प्रजाति को बचाने के लिए उसे 100 पुरुषों की बलि देनी होगी। इस बीच सच्चे प्यार की तलाश में कृष्ण, यक्षिणी से मिलते हैं, जिससे दोनों पात्रों के लिए एक बदलाव की यात्रा शुरू होती है। बाहुबली के पीछे की टीम द्वारा निर्मित यह सीरीज तेलुगु, मलयालम, तमिल, हिंदी, कन्नड़, बांग्ला और मराठी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 13 जून को धमाल मचाएगी।