फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: शूटिंग सेट हादसों का शिकार हो चुके हैं ये सितारे, किसी की बाल बाल बची जान तो कोई हुआ गंभीर रूप से घायल

Fri, 08 Nov 2024 01:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 08 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
celebs injured while shooting Suniel Shetty saif ali khan amitabh bachchan salman khan shah rukh khan hrithik
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म पर्दे पर हमारे चहेते बॉलीवुड सेलेब्स को मौत से लड़ते हुए दिखाया जाता है। हमारे जैसे ही ये सितारे खतरनाक स्टंट्स इतनी आसानी से कर जाते हैं कि हम जैसे आम लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ये किया कैसे। कभी-कभी फिल्मी पर्दे पर बॉलीवुड सितारों को हादसे का शिकार होते देखकर फैंस की रूह कांप जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सितारे कई बार शूटिंग करते हुए असल जिंदगी में मौत को सामने देख लेते हैं। नहीं न...लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, कई स्टार्स ऐसे हैं, जो फिल्मी सेट पर भीषण हादसों का शिकार हुए हैं, जिनमें उनकी जान तक पर बन आई थी। आइए इस खबर में ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में आपको बताते हैं …

 
celebs injured while shooting Suniel Shetty saif ali khan amitabh bachchan salman khan shah rukh khan hrithik
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty

सुनील शेट्टी
हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी आगामी सीरीज हंटर के सेट पर घायल हो गए। वह अपने शूट के दौरान स्टंट कर रहे थे। इस दौरान उनकी पसलियों में चोट लग गई। खुद सुनील शेट्टी ने अपनी हालत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है और वह बिल्कुल ठीक हैं। 

celebs injured while shooting Suniel Shetty saif ali khan amitabh bachchan salman khan shah rukh khan hrithik
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन
अपनी लंबी हाइट, एंग्री यंग मैन लुक और आवाज से देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बिग बी के जीवन में भी एक ऐसा समय आया था, जब उनके परिवार की ही नहीं पूरे देश में फैले उनके फैंस के हाथ अभिनेता की जान की सलामती के लिए जुड़ गए थे। दरअसल, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान भयानक हादसा हुआ था। अभिनेता पुनीत इस्सर और अमिताभ के एक फाइट सीन शूट के दौरान बिग बी घायल हो गए थे। पुनीत का एक जोरदार मुक्का बिग बी के पेट में लग गया था, जिसके कारण उनकी आंत फट गई थी। इस हादसे के बाद अमिताभ बच्चन कई दिनों तक अस्पताल में मौत से जंग लड़ते रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs injured while shooting Suniel Shetty saif ali khan amitabh bachchan salman khan shah rukh khan hrithik
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान
फिल्म इंडस्ट्री के छोटे नवाब सैफ अली खान अपने लुक्स के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन सैफ ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में दी हैं। उन्हें एक्शन करते देखना लोगों को काफी पसंद हैं, लेकिन ऐसा ही एक सीन शूट करते हुए साल 2000 में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह फिल्म थी ‘क्या कहना’, इसके सेट पर अभिनेता सैफ अली खान को एक पत्थर पर सिर लगने से गहरी चोट लगी थी। इस हादसे के कारण सैफ को सिर में तकरीबन 100 टांके आए थे।

विज्ञापन
celebs injured while shooting Suniel Shetty saif ali khan amitabh bachchan salman khan shah rukh khan hrithik
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

ऐश्वर्या राय बच्चन
बच्चन परिवार की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो चुकी हैं। ऐश्वर्या फिल्म 'खाकी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। अमिताभ, अक्षय कुमार, अजय देवगन और तुषार कपूर स्टारर इस  फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या  एक जीप से टकरा गई थीं, जिसमें एक्ट्रेस बुरी तरह घायल हो गई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed