फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adah Sharma Interview: खेमेबाजी के खेल पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बस्तर में मेरा किरदार देख लोग फिर चौकेंगे

Sun, 04 Feb 2024 10:20 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:20 AM IST
विज्ञापन
Adah Sharma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Filmfare Awards 2024 The Kerala Story Sunflower Bastar 1920
अदा शर्मा इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल की कामयाब फिल्मों में इकलौती महिला प्रधान फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रही। इसकी नायिका अदा शर्मा नए साल में बिल्कुल नए अंदाज में कैमरे के सामने लौट रही हैं। वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ में जहां वह एक बार डांसर का किरदार निभा रही हैं, वहीं फिल्म ‘बस्तर’ में वह एक दबंग पुलिस अफसर के रूप में दिखेंगी। अपनी मां की लाडली बिटिया रहीं अदा शर्मा ने केरल की संस्कृति और आधुनिकता की आवश्यकता के बीच एक सराहनीय संतुलन हमेशा बनाए रखा है। संपूर्ण शाकाहारी अदा शर्मा के घर का एक पूरा हिस्सा ही मंदिर जैसा है, जहां वह अपनी मां के साथ नित्य पूजा अर्चना करती हैं। अपने नए घर में अभिनेत्री अदा शर्मा ने ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल से की ये एक्सक्लूसिव मुलाकात...

Adah Sharma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Filmfare Awards 2024 The Kerala Story Sunflower Bastar 1920
द केरल स्टोरी का पोस्टर और अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को हाल ही में हुए फिल्म पुरस्कारों की किसी भी श्रेणी में नामित तक नहीं किया गया, जबकि ये बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार रही, आपको इस पर गुस्सा तो आया होगा?

मैं कुछ न ही कहूं तो बेहतर है। बतौर अभिनेत्री मेरा काम था एक ऐसी फिल्म में अपना सब कुछ निछावर कर देना, जिसकी कहानी बहुत ही सामयिक और बोल्ड है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ एक मुश्किल फिल्म रही, मेरे लिए। इसकी शूटिंग, इस किरदार के लिए तैयारी और इस फिल्म की रिलीज, सब कुछ चुनौती भरा रहा। जिन लोगों ने भी ये फिल्म देखी, इसे अपना प्यार दिया, उन सबकी मैं शुक्रगुजार हूं। दर्शकों प्यार ही मेरा सबसे बड़ा पुरस्कार है।

Adah Sharma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Filmfare Awards 2024 The Kerala Story Sunflower Bastar 1920
बस्तर का पोस्टर और अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, अब उसी टीम के साथ आप फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ कर रही हैं, इसमें भी आपका किरदार काफी दबंग किस्म का बताया जा रहा है?

ये फिल्म हमारे देश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र की कहानी है। ये फिल्म वैसे तो एक मां-बेटे की कहानी है लेकिन इसमें मेरा किरदार एक धुरी की तरह काम करता है। मैंने इस किरदार के लिए छत्तीसगढ़ के नक्सल बहुल इलाके में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहां रही और वहां काम कर रहे हमारे देश के जांबाज सपूतों की दिनचर्या को समझा। मैं नमन करती हूं उन सारे वर्दीधारियों को जो अपना घर, परिवार और बच्चे पीछे छोड़ देश की मिट्टी की रक्षा के लिए वहां दिन रात अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adah Sharma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Filmfare Awards 2024 The Kerala Story Sunflower Bastar 1920
अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस किरदार के बारे में कुछ बताना चाहेंगी?

मैं फिल्म निर्माण के गोपनीयता अनुबंध में बंधी होने के चलते ज्यादा कुछ तो नहीं बता सकती। लेकिन, ये फिल्म देखकर लोगों के चेहरे पर एक अलग भाव अवश्य आएगा, ये मैं कह सकती हूं। मेरा किरदार बस्तर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में मैं एक ऐसा किरदार कर रही हूं, वास्तव में बस्तर में तैनात रहा है। मेरा यकीन दर्शकों को सरप्राइज देने में रहा है और मेरा ये किरदार देख दर्शक एक बार फिर चौंकेंगे।

विज्ञापन
Adah Sharma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Filmfare Awards 2024 The Kerala Story Sunflower Bastar 1920
अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बाद तो आपके पास प्रस्तावों की लाइन लग गई होगी? क्या क्या नया चुना इसमें से?

ये एक भ्रम है मुंबई फिल्म जगत का कि यहां किसी फिल्म के हिट होते ही फिल्म निर्माता कलाकारों के पीछे लग जाते हैं। बाहर से आने वाले कलाकारों व तकनीशियनों का मनोबल बढ़ाने वाले यहां गिनती के निर्माता, निर्देशक हैं। मुझे भी लगा था कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इतनी बड़ी हिट फिल्म हुई है तो मेरे घर के बाहर तो निर्माता दिन रात खड़े रहेंगे। यहां काम पाने का जो तरीका है, वह मुझे कतई पसंद नहीं। मैं पार्टियों में जाती नहीं हूं और निर्माता, निर्देशकों से बिना किसी काम के मिलना भी शायद अभी मैं सीख नहीं पाई हूं। हां, ये जरूर कह सकती हूं कि कुछ बेहद रोचक प्रस्ताव मेरे पास आए हैं और उन पर मैं काम कर रही हूं। समय आने पर इनकी सूचना मैं जरूर सार्वजनिक करना चाहूंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed