फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

M M Kreem Exclusive: अभिनेता प्रभास के पिता ने दिया मुझे पहली फिल्म में मौका, और नाम था उस फिल्म का ‘कल्कि’

Sat, 29 Jun 2024 04:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Jun 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
M M Kreem Interview in shuklapaksh with Pankaj Shukla auron mein kahan dum tha Neeraj pandey kalki 2898 AD
एम एम क्रीम (एम एम कीरावणी) - फोटो : अमर उजाला

गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर पुरस्कार विजेता एम एम कीरावणी उर्फ एम एम क्रीम इन दिनों मुंबई में हैं। निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे की अगली फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के लिए उनके रचे गाने धीरे धीरे फिजाओं में मोहब्बत के रंग घोल रहे हैं। दोनों ने इससे पहले फिल्म ‘स्पेशल 26’ में भी साथ काम किया था। अपने नाम को लेकर एम एम क्रीम लगातार सवालों के जवाब देते रहते हैं।

loader
M M Kreem Interview in shuklapaksh with Pankaj Shukla auron mein kahan dum tha Neeraj pandey kalki 2898 AD
एम एम क्रीम (एम एम कीरावणी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह कहते हैं, ‘मुंबई में हर इंटरव्यू में मुझसे ये सवाल जरूर पूछ जाता है कि मेरा नाम दक्षिण में कुछ और मुंबई में कुछ और क्यों हैं? मैं तो यही कह सकता हूं कि एक बार ये शरीर मिल गया तो इसे तो अब बदल नहीं सकते। कम से कम नाम तो बदल ही सकते हैं।’ एम एम क्रीम का हंसमुख अंदाज उनके डीलडौल पर फबता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
M M Kreem Interview in shuklapaksh with Pankaj Shukla auron mein kahan dum tha Neeraj pandey kalki 2898 AD
एम एम क्रीम (एम एम कीरावणी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के लिए संगीत बनाने से पहले कहानी पर उनका कितना फोकस रहता है, ये पूछे जाने पर वह कहते हैं, “मेरे संगीत सृजन का मुख्य आधार फिल्म की पटकथा होती है जिसे किसी भी फिल्म का संगीत तैयार करने से पहले पढ़ना मेरे लिए बहुत जरूरी है। फिर निर्देशक का एक नजरिया होता है अपनी फिल्म के संगीत को लेकर, उसे हम समझते हैं और तब संगीत बनाते हैं।”
M M Kreem Interview in shuklapaksh with Pankaj Shukla auron mein kahan dum tha Neeraj pandey kalki 2898 AD
एम एम क्रीम (एम एम कीरावणी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगले महीने 62 साल के होने जा रहे एम एम क्रीम बीते 34 साल से संगीत रचते आ रहे हैं। अपनी पहली फिल्म ‘कल्कि’ की याद दिलाने पर एम एम क्रीम का चेहरा खिल उठता है। वह बताते हैं, “हां, अभिनेता प्रभास के पिता (अप्पलपति सूर्य नारायण राजू) उस फिल्म के निर्माता थे और उस फिल्म का नाम भी ‘कल्कि’ ही थी। वह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।”
Dominique Boutonnat: यौन उत्पीड़न मामले में डोमिनिक बाउटोनेट को तीन साल की सजा, CNC प्रमुख पद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
M M Kreem Interview in shuklapaksh with Pankaj Shukla auron mein kahan dum tha Neeraj pandey kalki 2898 AD
एम एम क्रीम (एम एम कीरावणी) से अमर उजाला की खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीतकार एम एम क्रीम और निर्देशक नीरज पांडे का ये वीडियो इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed