फिल्म इंडस्ट्री में हाल के साल में कई बड़ी हस्तियों की मौत रहस्यमयी तरीके से हुई, जिसने बॉलीवुड को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया। इन स्टार्स की मौत की खबर सुनकर लोगों को बड़ा झटका लगा। वहीं, दूसरी तरफ इनके पार्टनर को समाज के खूब ताने सुनने पड़े। यहां तक कि उनके परिवार वालों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। वहीं, इन सेलेब्स की मौत के बाद लोगों के शक की सुई उनके पार्टनर की ओर घूम गई थी। आइए आपको बताते हैं कि किन सेलेब्स की मौत के बाद उनके पार्टनर पर ही सवाल उठने लगे थे।
Tunisha Sharma: इन सेलेब्स की मौत के बाद पार्टनर पर घूमी थी शक की सुई, आज तक नहीं सुलझी मौत की गुत्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुनिशा शर्मा
सीरियल अली बाबा फेम तुनिशा शर्मा ने हाल ही में सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर की। महज 20 साल की उम्र में तुनिशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तुनिशा की मौत के बाद उनकी मां ने उनके बॉयफ्रेंड शीजान पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की आत्महत्या की वजह शीजान हैं। शीजान ही उनकी बेटी तुनिशा को आए दिन परेशान करते थे। तुनिशा की मां के गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने शीजान को हिरासत में ले लिया और मामले को सुलझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब ढाई साल बीत चुके हैं, लेकिन इस मामले की गुत्थी अब तक उलझी हुई है। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत मिले थे, जिसके बाद उनके परिवार ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। रिया को पुलिस हिरासत में भी लिया गया था। उनके खिलाफ कोई भी सबूत न मिलने के कारण उन्हें रिहा कर दिया गया।
प्रत्यूषा बनर्जी
बालिका वधू' फेम प्रत्यूषा बनर्जी ने एक अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी।। प्रत्यूषा की मौत को लेकर उनका बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह भी शक के दायरे में था। मौत के बाद राहुल प्रत्यूषा की बॉडी को कोकिला बेन हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया था। दोनों लिव इन में रहते थे। राहुल और प्रत्यूषा 2013 में पहली बार एक दोस्त के माध्यम से पार्टी में मिले थे। दरअसल, प्रत्यूषा को राहुल के किसी अन्य महिला से संबंध होने का भी शक था। इस पर प्रत्यूषा दुखी थीं और उन्होंने मौत को गले लगा लिया। प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल ने एक्ट्रेस सलोनी शर्मा से शादी कर ली थी।
वैशाली ठक्कर
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्तूबर 2022 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस के हाथ एक्ट्रेस का सुसाइड नोट लगा था। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि एक्ट्रेस का एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें परेशान करता था। जांच के बावजूद वैशाली की मौत की वजह सामने नहीं आई है।