फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town: लाइमलाइट में रहने के इन सेलेब्स के अजब-गजब टंटे, कोई बातों से तो कोई कपड़ों से बटोरती हैं सुर्खियां

Sun, 04 May 2025 10:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 May 2025 10:30 AM IST
सार

Celebs Stay in Limelight For Bizarre Reasons: फिल्मी दुनिया में हर कोई लाइमलाइट में रहना चाहता है। कुछ लोग अपने काम के दम पर खबरों में रहते हैं, तो कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो सुर्खियां बटोरने को अलग-अलग फंडे अपनाती हैं।

विज्ञापन
Celebs Stay in Limelight for Bizarre Reasons Statements to Outfits Rakhi Sawant Urfi Javed Poonam Pandey
पूनम पांडे-राखी सावंत-उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमा की चमचमाती दुनिया में हर कोई लाइमलाइट में रहना चाहता है। मगर, इसके तरीके सबके लिए अलग-अलग हैं। तमाम हस्तियों ने अपने काम और अभिनय के बूते एक मुकाम हासिल किया। वे अपने सिनेमाई कौशल के बूते खबरों में रहते हैं। मगर, कुछ मॉडल-एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया को लाइमलाइट पाने का हथियार बनाया है। इन्हें शायद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कहना ज्यादा ठीक होगा। कोई अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर लाइमलाइट पाती हैं तो कोई बेसिर-पैर की बातों से। आइए जानते हैं...

Celebs Stay in Limelight for Bizarre Reasons Statements to Outfits Rakhi Sawant Urfi Javed Poonam Pandey
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत
लिस्ट में पहला नाम राखी सावंत का है। इन्हें बोला ही जाता है बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन'। राखी ने कुछ फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं। वे डांस बहुत शानदार करती हैं। मगर, सुर्खियों में वे न अपने डांस के लिए रहती हैं और न ही अभिनय के लिए। हां, वे अपनी टिप्पणियों के लिए जरूर चर्चा में आ जाती हैं। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिनमें वे ऐसी बातें बोलती दिखती हैं जिनका कोई ओर-छोर नहीं होता। 

Celebs Stay in Limelight for Bizarre Reasons Statements to Outfits Rakhi Sawant Urfi Javed Poonam Pandey
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद
सोशल मीडिया की ताकत को अगर किसी ने ठीक से पहचाना और इस्तेमाल किया है तो वह उर्फी जावेद ही हैं। अभिनय के दम पर तो उन्हें खास तवज्जो नहीं मिली। मगर, इंस्टाग्राम पर उन्होंने अतरंगी कपड़ों में अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करके इतनी सुर्खियां बटोरीं कि अब लोग उनके फैशन सेंस की तारीफ करने लगे हैं। एक वक्त पर उर्फी खूब ट्रोल भी हुईं और अब भी अक्सर ट्रोल के निशाने पर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Stay in Limelight for Bizarre Reasons Statements to Outfits Rakhi Sawant Urfi Javed Poonam Pandey
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @poonampandeyreal

पूनम पांडे
इस लिस्ट में पूनम पांडे का नाम भी शामिल है। पूनम पांडे ने तो एक बहुत बड़ा ड्रामा ही रच दिया। उन्होंने अपनी झूठी मौत की खबर अपने ही सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर डाली थी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से अपने निधन की फेक न्यूज फैलाई थी। फिर सफाई दी कि इस दिशा में जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई। पूनम पांडे अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से भी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।

विज्ञापन
Celebs Stay in Limelight for Bizarre Reasons Statements to Outfits Rakhi Sawant Urfi Javed Poonam Pandey
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @_sherlynchopra_

शर्लिन चोपड़ा
अगर कपड़ों की वजह से लाइमलाइट बटोरने वाली मॉडल और एक्ट्रेस की बात हो तो शर्लिन चोपड़ा का नाम भी जरूर आएगा। वे अक्सर अजब-गजब ड्रेस पहनकर पैपराजी के कैमरे में कैद होती नजर आती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड लुक पर वे ट्रोल भी खूब होती हैं। इसी तरह निया शर्मा भी अपनी बोल्ड फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करके लाइमलाइट बटोरती हैं। 

और पढ़ें:

Shah Rukh Khan: मेट गाला के आयोजन से पहले न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान, फैन को किया हग, वीडियो वायरल

Siddhant Issar Wedding: शादी के बंधन में बंधे 'दुर्योधन' के बेटे, 'पितामह' ने दिया आशीर्वाद, देखिए तस्वीरें

The Waves Of India: वेव्स समिट में जारी हुआ 'द वेव्स ऑफ इंडिया' एल्बम, पीएम मोदी ने किया अनावरण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed