सब्सक्राइब करें

Celebs: इन सितारों के बारे में उड़ चुकी है झूठी अफवाह, किसी की गुपचुप शादी की खबर तो किसी के बच्चों पर आई आंच

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Jun 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
celebs weird rumors Sonakshi Sinha shah rukh khan priyanka chopra hrithik roshan dimple divya Hrithik Roshan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोरंजन जगत की चकाचौंध दुनिया में हर दिन कोई न कोई नई खबर आती रहती है या कोई न कोई सितारा सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहते है। ऐसे में अक्सर सितारों के बारे में कई तरह की खबरें भी आती हैं, जो तेजी से वायरल हो जाती हैं। हालांकि, वह महज एक अफवाह होती है। अक्सर सितारे ऐसी अफवाहों का शिकार हो जाते हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्हें अजीबोगरीब अफवाह का शिकार होना पड़ा।

Trending Videos
celebs weird rumors Sonakshi Sinha shah rukh khan priyanka chopra hrithik roshan dimple divya Hrithik Roshan
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सोनाक्षी सिन्हा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सोनाक्षी सिन्हा का। सोनाक्षी को लेकर अफवाह थी कि वह अभिनेत्री रीना रॉय की बेटी हैं। इस अफवाह के पीछे दोनों के लुक्स की बात की जाती है। सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल काफी कुछ रीना रॉय से मिलती है। वहीं, पूनम सिन्हा को देखें तो यह साफ हो जाएगा कि सोनाक्षी की शक्ल उनसे भी मिलती है। पूनम सिन्हा ने इन अफवाहों को एकदम बेबुनियाद बताया था। कई बार सोनाक्षी सिन्हा भी इस मुद्दे पर बात कर चुकी हैं और उन्होंने इसे बिना सिर पैर वाली अफवाह बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs weird rumors Sonakshi Sinha shah rukh khan priyanka chopra hrithik roshan dimple divya Hrithik Roshan
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk

प्रियंका चोपड़ा-शाहरुख खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान का। इस बात को सुनकर जरूर ही हैरानी होगी कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर पहले अफेयर की बातें चली थीं और उसके बाद यह बातें फैलाई गईं कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। हालांकि, जल्द ही अफवाहों का दौर बंद हो गया था।

celebs weird rumors Sonakshi Sinha shah rukh khan priyanka chopra hrithik roshan dimple divya Hrithik Roshan
दिव्या भारती - फोटो : एक्स

दिव्या भारती
इस लिस्ट ने अगला नाम आता है दिव्या भारती का। दिव्या भारती ने बहुत ही कम समय में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ीं, लेकिन सफलता का आनंद लंबे समय यह नहीं के पाईं। वे काफी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गईं। दिव्या की मौत को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। आज तक भी उनकी मौत को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं।

विज्ञापन
celebs weird rumors Sonakshi Sinha shah rukh khan priyanka chopra hrithik roshan dimple divya Hrithik Roshan
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47

सुष्मिता सेन
इस लिस्ट में सुष्मिता सेन भी शामिल हैं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है, जिनका नाम रैनी और अलीशा है। एक बार सुष्मिता को लेकर अफवाह फैली थी कि रैनी और अलीशा उनकी सगी बेटियां हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अफवाहों का खंडन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed