'कल्कि 2898 एडी' 2024 में रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और इसने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा किया है। फिल्म में शानदार स्टार कास्ट है और यह अब तक बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर लगातार निर्माता प्रशंसकों के साथ नई-नई दिलचस्प जानकारियां साझा कर उनका उत्साह बढ़ा रही है। वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने प्रशंसकों के लिए एक और तोहफे का इंतजाम कर लिया है। वें फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।
Kalki 2898 AD: इस दिन प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' पर बड़ा खुलासा करेंगे निर्माता, वीडियो साझा कर बढ़ाया उत्साह
दरअसल, अब 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता बड़े अपडेट के साथ फिर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक जीआईएफ वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म का दृश्य है। पोस्ट साझा करते हुए निर्माताओं ने बताया कि कल यानी बुधवार को सुबह 10 बजे बड़ी जानकारी का खुलासा होगा। वहीं, अब प्रशंसकों का कहना है कि यह बड़ी जानकारों फिल्म के थिएट्रिकल ट्रेलर के बारे में होगी।
Tomorrow 10 AM 💥💥💥💥 #Kalki2898AD pic.twitter.com/FYo5t3T7Rn
ऐसा लगता है कि निर्माता फिल्म के ट्रेलर के रिलीज की तारीख से पर्दा उठाने वाले हैं। ट्रेलर के इस हफ्ते रिलीज होने की उम्मीद है। ट्रेलर के बारे में अपडेट बीते दिन ही मिल जाना चाहिए था, लेकिन निर्माताओं ने मतगणना खत्म होने का इंतजार किया, क्योंकि चुनावों के नतीजे आने तक सभी का ध्यान सिर्फ राजनीति पर ही रहेगा। वहीं, निर्माताओं ने चुनावी खेल खत्म होने के बाद अपडेट साझा करने का फैसला किया है।
ट्रेलर लॉन्च के अलावा निर्माता देश भर में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर पहले खबरें आईं कि फिल्म का ट्रेलर इस हफ्ते सात जून को मुंबई में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म के नए सदस्य और प्रभास के सबसे अच्छे दोस्त 'बुज्जी' से फैंस की मुलाकात करवाई थी। निर्माताओं ने हाल में ही फिल्म से जुड़ी एक एनिमेटेड सीरीज लॉन्च की है। इस एनिमेटेड सीरीज में फिल्म में नजर आने वाले बुज्जी और भैरव से परिचय कराया गया है।
'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, फिल्म के कलाकारों की बात करें तो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' प्रभास के साथ में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।
