सब्सक्राइब करें

Gullak 4 New Face: ‘गुल्लक 4’ का सबसे बड़ा ट्विस्ट, अन्नू मिश्रा के जीवन में हो रही इस सुंदरी की एंट्री

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Jun 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Famous tv actor Helly Shah to make her debut on OTT with Gullak season 4 Gulaal Sufiyana Pyaar Mera Swarngini
हेली शाह-वैभव राज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनी लिव पर इसी हफ्ते से प्रसारित होने जा रहे वेब सीरीज ‘गुल्लक’ के चौथे सीजन में बीते सीजन के सारे मुख्य कलाकार जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता राजवर तो नजर आएंगी ही, इस सीजन में छोटे परदे का एक बड़ा चेहरा भी ओटीटी एंट्री मारने जा रहा है। जी हां, इस बार के सीजन की कहानी में मिश्रा परिवार के बड़े लड़के यानी अन्नू मिश्रा के चेहरे की रौनक बदलने वाली है क्योंकि कहानी में एक नया ट्विस्ट बनकर आ रही हैं डॉक्टर प्रीति सिंह।

Trending Videos
Famous tv actor Helly Shah to make her debut on OTT with Gullak season 4 Gulaal Sufiyana Pyaar Mera Swarngini
गुल्लक 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगर आप ‘गुल्लक’ सीरीज नियमित देखते रहे हैं तो आपको अब तक ये तो पता ही है कि बिजली विभाग के ईमानदार कर्मचारी संतोष मिश्रा के बड़े बेटे आनंद मिश्रा उर्फ अन्नू का किरदार अभिनेता वैभव राज गुप्ता निभा रहे हैं। वैभव को इसी सीरीज ने दुनिया भर में शोहरत दिलाई है और उनके किरदार में उनके अपने गृह जनपद सीतापुर जैसी संवाद अदायगी ने भी लोगों को काफी प्रभावित किया है। अन्नू मिश्रा ने पिछले सीजन में एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) की नौकरी कर ली थी, और इसी किरदार को वह इस सीजन में भी आगे बढ़ाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous tv actor Helly Shah to make her debut on OTT with Gullak season 4 Gulaal Sufiyana Pyaar Mera Swarngini
हेली शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘गुल्लक 4’ की राइटिंग टीम से इस बार दुर्गेश सिंह की छुट्टी हो चुकी है। विदित त्रिपाठी की लिखे सीरीज के सीजन 4 में एक नया किरदार डॉ. प्रीति सिंह का प्रवेश करने वाला है। इस किरदार को निभा रही हैं साल 2010 में धारावाहिक ‘जिंदगी का हर रंग गुलाल’ से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री हेली शाह ने। हेली ने छोटे परदे पर ‘स्वरांगिनी’, ‘देवांशी’ और ‘सूफियाना प्यार मेरा’ जैसे चर्चित धारावाहिकों में लीड किरदार किए हैं। डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के नौवें सीजन में भी उन्होंने हिस्सा लिया था।
Thalapathy Vijay: थलापति विजय के 50वें जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, सुपरहिट फिल्म फिर से होगी रिलीज

Famous tv actor Helly Shah to make her debut on OTT with Gullak season 4 Gulaal Sufiyana Pyaar Mera Swarngini
हेली शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘गुल्लक 4’ से पहले हेली शाह सीधे ओटीटी पर प्रसारित हुए धारावाहिक ‘इश्क में मरजावां 2’ में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन हेली अपना ओटीटी डेब्यू ‘गुल्लक’ को ही मानती हैं। वह कहती हैं, ‘इस सीरीज में पहली बार एक नया महिला किरदार कहानी में आने वाला है। ओटीटी पर मैं ऐसी ही किसी किरदार की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रही थी। ओटीटी पर डेब्यू के लिए ये मेरे लिए बिल्कुल सही किरदार है। मैं इस सीजन में डॉ. प्रीति सिंह का किरदार निभा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा किरदार आगे आने वाले सीजन में भी दिखेगा और मुझे ओटीटी की कुछ बेहद खूबसूरत यादें बनाने का मौका मिलेगा।’
Kangana Ranaut: मंडी सीट से कंगना रणौत जीतीं, अनुपम खेर ने दी बधाई, बोले- 'मेहनत करो तो कुछ भी हो सकता है'

विज्ञापन
Famous tv actor Helly Shah to make her debut on OTT with Gullak season 4 Gulaal Sufiyana Pyaar Mera Swarngini
पंचायत 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी सोनी लिव पर 7 जून से प्रसारित होने जा रहे वेब सीरीज ‘गु्ल्लक’ के सीजन 4 की कहानी में क्या नए ट्विस्ट होंगे और अन्नू मिश्रा की मुलाकात डॉ. प्रीति सिंह से किस मोड़ पर होगी, इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस बार की कहानी पिछले दो सीजन से बेहतर हुई है। द वायरल फीवर कंपनी की वेब सीरीज ‘पंचायत’ के प्राइम वीडियो पर आए तीसरे सीजन के ठीक बाद इसी कंपनी की ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन सोनी लिव पर आ रहा है और फिर इसी कंपनी की एक और वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का अगला सीजन नेटफ्लिक्स पर इसी महीने रिलीज होने वाला है।
Film Stars In Lok Sabha Election Live: अपने पहले ही चुनाव में कंगना को मिली जीत, ड्रीम गर्ल हैट्रिक के करीब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed