फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Teaser: इस दिन ऑनलाइन रिलीज होगा 'छावा' का टीजर, विक्की कौशल ने पोस्ट साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह

Sun, 18 Aug 2024 10:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 18 Aug 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Chhaava Teaser to release online officially on 19 august 2024 tomorrow vicky kaushal shares post film update
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम: @vickykaushal09

विक्की कौशल इन दिनों 'छावा' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए वे रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही वे इससे जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब ऐसे में विक्की ने फैंस के लिए 'छावा' से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की है।

Chhaava Teaser to release online officially on 19 august 2024 tomorrow vicky kaushal shares post film update
स्त्री 2 और छावा - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

सिनेमाघरों में छावा के टीजर की स्क्रीनिंग शुरू होने के बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता आसमान छू रही है। 'स्त्री 2' देखने वाले दर्शकों ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म का टीजर पहले ही देख लिया है, लेकिन अब लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर ऑनलाइन आने वाला है। विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर छावा के टीजर के बारे में एक रोमांचक अपडेट साझा किया। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म की एक नई झलक साझा की और छावा के टीजर रिलीज की तारीख की पुष्टि की।

Chhaava Teaser to release online officially on 19 august 2024 tomorrow vicky kaushal shares post film update
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर छावा के बारे में एक पोस्ट साझा की। अभिनेता ने बस अपनी फिल्म के टाइटल लोगो की एक झलक दिखाई। कैप्शन में अभिनेता ने बताया कि 'छावा' का टीजर आधिकारिक तौर पर 19 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'टीजर कल आएगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Teaser to release online officially on 19 august 2024 tomorrow vicky kaushal shares post film update
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

लक्ष्मण उतेकर की यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म 'छावा' में कौशल और लक्ष्मण की जोड़ी उनकी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता के बाद फिर से साथ नजर आएगी।

विज्ञापन
Chhaava Teaser to release online officially on 19 august 2024 tomorrow vicky kaushal shares post film update
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

इस साल अप्रैल में विक्की ने लक्ष्मण की फिल्म के लिए वाई शेड्यूल को पूरा किया। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, छावा में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और नील भूपालम भी हैं। फिल्म में आशुतोष राणा सरसेनापति हंबीराव मोहिते की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय खन्ना औरंगजेब का किरदार निभाएंगे, जबकि दिव्या सोयराबाई की भूमिका में नजर आएंगी। नील के किरदार के बारे में अभी जानकारी नहीं है। ए.आर. रहमान ने फिल्म के संगीत पर काम किया है। फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed