फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

War 2: 'वॉर 2' के सेट पर घायल हुए जूनियर एनटीआर! चोट लगने के कारण आगे खिसका ऋतिक की फिल्म का शूटिंग शेड्यूल

Sun, 18 Aug 2024 09:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 18 Aug 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
devara actor jr ntr injured on war 2 set while action sequence advised bed rest shooting will start in October
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर वे बॉलीवुड फिल्म 'वॉर 2' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग वे पहले ही शुरू कर चुके हैं। हालांकि, अब अभिनेता को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, वहीं इस बीच  एक खबर आई है कि जूनियर एनटीआर सेट पर घायल हो गए हैं।

devara actor jr ntr injured on war 2 set while action sequence advised bed rest shooting will start in October
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

रिपोर्ट्स के अनुसार, जूनियर एनटीआर एक एक्शन सीन की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके हाथ में चोट लग गई। इसके चलते उन्हें दो महीने आराम करने की सलाह दी गई है। खबर है कि इस वजह से मुंबई शेड्यूल आगे खिसक गया है। जूनियर एनटीआर के साथ सीन अब अक्तूबर में उनके ठीक होने के बाद शूट किया जाएगा। इसका मतलब है कि यह सीन उनकी फिल्म 'देवरा' की रिलीज के बाद फिल्माया जाएगा। 'देवरा' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

devara actor jr ntr injured on war 2 set while action sequence advised bed rest shooting will start in October
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

अभिनेता फिल्म में अपने एंट्री सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें उन्हें एक्शन सीन शूट करना था। हालांकि, चोट लगने के कारण वह सेट हटा दिया गया है और अब वे अक्तूबर में दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे। ऐसे में अब 'वॉर 2' की शूटिंग में आगे खिसक गई है। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी हैं, जो फिल्म में एक्शन करती दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
devara actor jr ntr injured on war 2 set while action sequence advised bed rest shooting will start in October
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम: jrntr

ऋतिक और कियारा अपने एंट्री सीन्स की शूटिंग कर चुके हैं। 'वॉर 2' वाईआरएफ द्वारा बनाई गई स्पाई दुनिया की छठी फिल्म होगी। इससे पहले आई फिल्मों में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है , वॉर, पठान और टाइगर 3 शामिल हैं। यह फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर आने वाली है।

 

विज्ञापन
devara actor jr ntr injured on war 2 set while action sequence advised bed rest shooting will start in October
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम: @jrntr

वहीं जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म के बारे में बात करें तो वे 'देवरा' के निर्माण में भी व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म से नया गाना जारी हुआ था, जिसमें वे अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। वहीं फिल्म में अभिनेता के लिए ओपनिंग सॉन्ग भी फिल्माया जा रहा है। यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed