मेगास्टार चिरंजीवी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक में उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में, अभिनेता एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने विजय देवरकोंडा को स्टारडम का महत्व समझाया और अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को भी याद किया। आइए जानते हैं कि चिरंजीवी ने विजय देवरकोंडा को क्या हिदायत दी है।
Chiranjeevi: सेट पर अपमानित होने पर चिरंजीवी ने खाई थी सुपरस्टार बनने की कसम, विजय को बताया स्टारडम का महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कार्यक्रम के दौरान चिरंजीवी ने सेट पर अपने अपमान के एक पल का जिक्र किया जिसने सुपरस्टार बनने के उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा, “मैं कई जूनियर कलाकारों के अलावा जगय्या और सारदा जैसे प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम कर रहा था। एक दिन सेट पर मुझ पर चिल्लाया गया और कहा गया कि 'क्या आपको लगता है कि आप सुपरस्टार हैं?'। मुझे अपमानित महसूस हुआ, यह ठीक नहीं था कि मुझसे इस तरह बात की गई।”
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, यही वह दिन था, जब मैंने तय कर लिया कि मैं सुपरस्टार बनूंगा। मैंने इस घटना का उपयोग अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए किया। केवल मैं ही जानता हूं कि आज यहां तक पहुंचने के लिए मैंने कितनी मेहनत की है।”
अपनी सिनेमाई यात्रा के बारे में बात करते हुए चिरंजीवी ने बताया, “मैं केवल अपने दोस्त सुधाकर के साथ गया था, जो पुनाधिरल्लू में एक भूमिका से इंकार करना चाहता था। फिर मुझसे पूछा गया कि क्या मैं यह करना चाहता हूं। मैं कंफ्यूज था क्योंकि मैं उस समय मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में पढ़ रहा था। हालांकि, उन्होंने मुझे मना लिया और मैंने इसे किया।
इस कार्यक्रम में चिरंजीवी ने विजय प्रशंसा की और उन्हें अपना अच्छा रवैया बनाए रखने की सलाह दी। चिरंजीवी ने उस समय को याद किया, जब उन्होंने अभिनेता को पहली बार अर्जुन रेड्डी के प्रचार के दौरान देखा था। चिरंजीवी ने कहा, “मुझे आपका व्यवहार बहुत पसंद आया, उसे कभी जाने मत देना। अपना नजरिया भी जिंदा रखें, ये आपकी पूंजी है। अपनी ताकत जानना जरूरी है। इसी चीज ने मुझे इतने वर्षों तक सफल बनाए रखा।''
Mahesh Babu: विदेश में दिखा महेश बाबू का जलवा, एनबीए मैच के बीच बजाया गया 'गुंटूर कारम' का यह गाना