{"_id":"676c126f3600c0f162071a3f","slug":"christmas-2024-farhan-khan-shibani-dandekar-gauri-khan-suhana-khan-at-zoya-akhtar-party-2024-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Christmas 2024: जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी में लगा सितारों का मेला, सुहाना-गौरी के अलावा शाहिद ने की शिरकत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Christmas 2024: जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी में लगा सितारों का मेला, सुहाना-गौरी के अलावा शाहिद ने की शिरकत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:40 PM IST
सार
क्रिसमस पार्टी के अवसर पर फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने भव्य लंच का आयोजन किया। ऑल ब्लैक लुक में जोया बेहद सुंदर लग रही हैं। जोया ने इस इवेंट के लिए शिमरी कोर्ट पैंट वियर किया था। वरिष्ठ गीतकार-कवि और जोया के पिता जावेद अख्तर ने तस्वीरों के लिए पोज दिए।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज के दिन हर तरफ क्रिसमस की धूम है। बॉलीवुड में क्रिसमस की चकाचौंध खूब देखने को मिल रही है। फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने अपने परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। जावेद अख्तर, फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, गौरी खान-सुहाना खान, श्वेता बच्चन, शाहिद कपूर और परिवार को जोया के घर के बाहर देखा गया। पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर...
ऑल ब्लैक लुक में दिखीं जोया अख्तर
क्रिसमस पार्टी के अवसर पर फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने भव्य लंच का आयोजन किया। ऑल ब्लैक लुक में जोया बेहद सुंदर लग रही हैं। जोया ने इस इवेंट के लिए शिमरी कोर्ट पैंट वियर किया था। वरिष्ठ गीतकार-कवि और जोया के पिता जावेद अख्तर ने तस्वीरों के लिए पोज दिए।
3 of 5
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिता और भाई भी आए नजर
जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी में उनके के भाई, अभिनेता-निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ तस्वीरों के लिए पोज देते हुए। फरहान कैजुअल लुक में काफी डैशिंग लगे। वही, वेस्टर्न ड्रेस में शिबानी काफी ग्लैमरस लग रही थीं। बहन की क्रिसमस बनाने में भाई और भाभी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
गौरी खान, सुहाना खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुहाना के साथ गौरी खान भी हुईं शामिल
जोया की करीबी दोस्त और उनकी पड़ोसी गौरी खान भी लंच में शामिल हुईं और उन्होंने डेनिम के साथ क्लासिक सफेद शर्ट पहन रखी थी। सुहाना खान ने खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस में इस क्रिसमस पार्टी में चार-चांद लगा दिए थे। सुहाना के ड्रेस की हर कोई तारीफ कर रहा है। सुहाना के इस लुक को देखकर फैंस को 'द आर्चीज' की याद आ गई थी।
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिवार के साथ नजर आए शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ क्रिसमस पर एक खूबसूरत तस्वीर खिंचवाई। मीरा राजपूत ने रेड ड्रेस में खूब जलवा बिखेरा था। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर कैजुअल लुक में ही नजर आए। फैंस को भाभी-देवर की जोड़ी खूब पसंद आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।