Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Cine Talkies 2024 Sanskar Bharti press conference Sunil Barve Vipul Amrutlal Shah share pushpa 2 success poin
{"_id":"6758390aebf20bde4f036362","slug":"cine-talkies-2024-sanskar-bharti-press-conference-sunil-barve-vipul-amrutlal-shah-share-pushpa-2-success-poin-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cine Talkies 2024: सिनेमा को सही राह लाने का संस्कार भारती का संकल्प, लोकल के ग्लोबल होने से ही ‘पुष्पा 2’ हिट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Cine Talkies 2024: सिनेमा को सही राह लाने का संस्कार भारती का संकल्प, लोकल के ग्लोबल होने से ही ‘पुष्पा 2’ हिट
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: साक्षी
Updated Tue, 10 Dec 2024 06:22 PM IST
सार
Cine Talkies 2024: साल 2024 के सिने टॉकीज कार्यक्रम की रूपरेखा से मीडिया को अवगत कराने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को संस्कार भारती की ओर से आयोजित की गई।
विज्ञापन
1 of 6
सिने टॉकीज 2024
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिने सृष्टि और भारतीय दृष्टि की थीम को लेकर संस्कार भारती की चर्चित आख्यान माला ‘सिने टॉकीज’ के इस साल के रंग और रस दोनों तय हो गए हैं। ये तीन दिवसीय फिल्मी परिचर्चा इस साल यहां मुंबई में 13 से 15 दिसंबर तक होगी। परिचर्चा में देश के दिग्गज फिल्मकार, फिल्म पत्रकार और फिल्म प्रशंसक व दर्शक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में तमाम विषयों पर तो चर्चा होगी ही, इस प्रेस कांफ्रेंस में जुटे तमाम मीडिया कर्मी अभी से इस बात पर एकमत नजर आए कि अभिनेता अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सफलता का राज इसका भारतीय संस्कृति की जड़ों के करीब रहना भी है।
2 of 6
सिने टॉकीज 2024
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2024 के सिने टॉकीज कार्यक्रम की रूपरेखा से मीडिया को अवगत कराने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को संस्कार भारती की ओर से आयोजित की गई जिसे मराठी अभिनेता और कार्यक्रम के संयोजक सुनील बर्वे के अलावा दिग्गज निर्माता- निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह और वरिष्ठ फिल्म पत्रकार भारती प्रधान ने संबोधित किया। वक्ताओं में इस एक बात पर आम सहमति दिखाई दी कि भारतीय सिनेमा को अपनी संस्कृति के जितने करीब रखा जाएगा, इसकी सफलता का प्रतिशत उतना ही ज्यादा बढ़ता जाएगा।
3 of 6
सिने टॉकीज 2024
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी नई फिल्म ‘हिसाब’ की शूटिंग से हाल ही में फारिग हुए निर्माता निर्देशक विपुल अमृत लाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समस्त भाषायी फिल्मों को केवल भारतीय फिल्म उद्योग मानकर उसे दिखाए जा रहे कथानकों को समाज के लिए उपयोगी और सार्थक बनाने का प्रयास करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही हमारी कोशिश ऐसी फिल्में को बनाने पर भी है जो हमें हमारी संस्कृति से जोड़ती हों। विपुल के मुताबिक अगर फिल्म मनोरंजक हो और दर्शकों के मन को भाती हो तो टिकट की कीमत महत्व नहीं रखती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिने टॉकीज 2024
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुजुर्ग फिल्म पत्रकार और समीक्षक भारती प्रधान ने बताया कि उन्होंने अपने 50 साल से अधिक के फिल्म पत्रकारिता करियर में कभी बॉलीवुड शब्द का प्रयोग नहीं किया और सिर्फ भारतीय या हिंदी फिल्म जगत शब्दों का ही प्रयोग किया। देसी सिनेमा की पहचान समृद्ध करने के लिए उन्होंने संस्कृति को अपनाने और स्थानीय मूल्यों का सिनेमा के जरिये संवर्धन करने पर काफी जोर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
सिने टॉकीज 2024
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिने टॉकीज का शुभारंभ 13 दिसंबर को शाम 5.30 बजे यहां मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज परिसर में होगा। इसके बाद अगले दो दिनों यानी 14 और 15 दिसंबर को तीन-तीन सत्रों में विविध फिल्मी परिचर्चाओं का आयोजन होगा जिसमें देश की दिग्गज फिल्मी हस्तियां भाग लेंगी। सिने टॉकीज की कोशिश भारतीय सिनेमा और समाज के अंतर को पाटने की रही है। इस संगोष्ठी का प्रमुख लक्ष्य भी यही बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।