फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coolie Box Office Day 6 Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ की छठे दिन भी ठीक-ठाक कमाई, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन

Tue, 19 Aug 2025 10:08 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 19 Aug 2025 10:08 PM IST
सार

Coolie Box Office Collection Report: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कैसा प्रदर्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
coolie box office collection day 6 rajinikanth film crosses 213 crores in india beats war 2
कुली - फोटो : एक्स
रजनीकांत की नई फिल्म कुली सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाकेदार कमाई कर रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर ने छह दिनों में 213.71 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार यानी रिलीज के छठे दिन फिल्म ने लगभग 7.21 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह, फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है लेकिन यह अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
coolie box office collection day 6 rajinikanth film crosses 213 crores in india beats war 2
कुली फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
पहले छह दिन का कलेक्शन रिपोर्ट
फिल्म की शुरुआत शानदार रही। पहले ही दिन कुली ने 65 करोड़ कमाए, जिसमें सबसे बड़ा योगदान तमिल वर्जन का रहा। दूसरे दिन फिल्म ने 54.75 करोड़ और तीसरे दिन 39.5 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन रविवार को फिल्म की कमाई 35.25 करोड़ रही। सोमवार को कलेक्शन घटकर 12 करोड़ पहुंचा और छठे दिन फिल्म ने 7.21 करोड़ कमाए। कुल मिलाकर, छह दिनों का भारत नेट कलेक्शन 213.71 करोड़ तक पहुंच गया है।

ये खबर भी पढ़े: Krishna Das: मशहूर अमेरिकी भजन गायक कृष्ण दास महीनों बाद फिर आएंगे भारत, भक्ति संगीत से दर्शकों का मोहेंगे मन

 
coolie box office collection day 6 rajinikanth film crosses 213 crores in india beats war 2
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म की कहानी देवा (रजनीकांत) नाम के एक साधारण कुली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शांतिपूर्ण जीवन जीते हुए चेन्नई में गेस्ट हाउस चलाता है। लेकिन जब उसे अपने पुराने दोस्त की हत्या की खबर मिलती है तो वो बदला लेने के मिशन पर निकल पड़ता है। इस हत्या के पीछे खतरनाक तस्कर सायमन (नागार्जुन) और उसका साथी दयाल (सौबिन शाहिर) होते हैं। कहानी में एक वैज्ञानिक मशीन भी अहम भूमिका निभाती है, जो इंसानी लाशों को पलक झपकते ही राख में बदल देती है।

इस थ्रिलर में रजनीकांत का दमदार अंदाज देखने को मिलता है। नागार्जुन ने विलेन की भूमिका में अलग ही छाप छोड़ी है। पूजा हेगड़े और श्रुति हासन के छोटे लेकिन अहम किरदार दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। वहीं, आमिर खान का कैमियो फिल्म का बड़ा सरप्राइज रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
coolie box office collection day 6 rajinikanth film crosses 213 crores in india beats war 2
फिलम कुली - फोटो : X
फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन
ये फिल्म रजनीकांत के करियर की 171वीं फिल्म है। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जो पहले भी कई हिट थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Krishna Das: मशहूर अमेरिकी भजन गायक कृष्ण दास महीनों बाद फिर आएंगे भारत, भक्ति संगीत से दर्शकों का मोहेंगे मन
विज्ञापन
coolie box office collection day 6 rajinikanth film crosses 213 crores in india beats war 2
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों है फिल्म खास?
‘कुली’ सिर्फ रजनीकांत के स्टार पावर की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी कहानी और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेज के कारण भी चर्चा में है। फिल्म का संगीत और सिनेमैटोग्राफी भी दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed