फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

War 2 Day 6 Box Office Collection: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘वॉर 2’, कमाई में आई भारी गिरावट

Tue, 19 Aug 2025 08:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 19 Aug 2025 08:27 PM IST
सार

War 2 Day 6 Box Office: ‘वॉर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। आज मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। 

विज्ञापन
War 2 day 6 box office collection and know its total earning
वॉर 2 - फोटो : एक्स

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी। इस फिल्म को साउथ और बॉलीवुड दोनों के दर्शक मिल रहे हैं। हालांकि, बंपर कमाई से शुरुआत के बाद अब फिल्म फीकी पड़ती नजर आ रही है। मंगलवार का दिन 'वॉर 2' के लिए शुभ साबित होता नहीं दिख रहा है। जानिए फिल्म का कलेक्शन।

War 2 day 6 box office collection and know its total earning
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को कमाई में आई गिरावट
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' की कमाई में आए दिन गिरावट देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने छठे दिन 4.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि फिल्म के मंगलवार कलेक्शन में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है। लेकिन आपक बता दें 'वॉर 2' ने सोमवार को 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जो दिखाता है कि फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।

यह खबर भी पढ़ें: Rajinikanth-Kamal Haasan: 46 साल बाद साथ काम करेंगे रजनीकांत-कमल हासन? डायरेक्टर लोकेश बोले- 'दोनों 30 मिनट…'

War 2 day 6 box office collection and know its total earning
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : X

जादुई आंकड़े से बस कुछ कदम दूर 'वॉर 2'
'वॉर 2' ने अभी तक छह दिनों में 187.97 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बहुत जल्द फिल्म जादुई आंकड़ा 200 करोड़ को पार करने वाली है। हालांकि, अंदाज लगाया जा रहा है कि इस वीकएंड से पहले फिल्म इस आंकड़े को पार कर सकती है। अब देखना होगा फिल्म के लिए आने वाले दिन कैसे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
War 2 day 6 box office collection and know its total earning
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर हुई थी धमाकेदार शुरुआत
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' थिएटर्स में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था और इसने 57.35 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 33.25 और 32.15 करोड़ रुपये। फिर सोमवार से 'वॉर 2' की कमाई में कमी आने लगी।

विज्ञापन
War 2 day 6 box office collection and know its total earning
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर 2 की स्टारकास्ट
'वॉर 2' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ऋतिक रोशन जहां अपने एक्शन अवतार में दमदार नजर आए हैं, वहीं साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है। उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed