करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म रिलीज से सिर्फ दो दिन दूर है। करीना ने अपने करीब ढाई दशक के एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। यूं तो वह फिल्मी पृष्ठभूमि से आई हैं। कपूर खानदान से उन्हें अभिनय की बारीकी विरासत में मिली है। लेकिन, इन तमाम खूबियों के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में कुछ कठिनाइयों और असफलताओं का सामना भी किया। हाल ही में करीना ने अपने करियर के उतार-चढ़ावों पर बात की।
Kareena Kapoor: करियर के असफल दौर में बुरी हो गई थी करीना की हालत, बोलीं- सोने से पहले खूब रोया करती थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने करियर में आए मुश्किल हालातों पर बात की। उन्होंने फिल्म 'जब वी मेट' से पहले के वक्त का जिक्र किया, जब बॉक्स ऑफिस पर उनकी कई फिल्में फ्लॉप थीं। करीना ने कहा कि हालात तब ऐसे थे कि वह सोने से पहले खूब रोया करती थीं। बेबो ने बताया, 'ईमानदारी से कहूं तो अगर यह किसी के भी साथ होता तो कोई भी इससे नहीं बच पाता'।
करीना ने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी को इसका एहसास नहीं होने दिया। हालांकि, उन्होंने एक साल के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अपनी फिल्मों के चयन पर फिर से विचार किया। करीना ने कहा, 'मैंने कई फिल्मों को ना कह दिया था। मैं घर बैठी थी, क्योंकि उस दौरान मुझे लग रहा था कि कई फिल्में नहीं चल रही हैं। ऐसे में मुझे एक कदम पीछे हटने की जरूरत है, जिससे यह विचार कर सकूं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? मैंने सोचा कि मुझे सही स्क्रिप्ट का इंतजार करना होगा, जो चल सके। इसे आने में एक-दो साल लग सकते हैं, लेकिन मुझे पीछे हटने के लिए तैयार रहना होगा'।
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' फिल्म करने वाली अदा इफ्तार पार्टी में आईं नजर, फैंस ने ट्रोल करते हुए बताया फ्रॉड
बॉक्स ऑफिस के दबाव को महसूस करने के बारे में बात करते हुए करीना ने स्वीकार किया कि फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता वाकई महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'बेशक हम कला का पीछा कर रहे हैं। क्राफ्ट के पीछा कर रहे हैं। लेकिन, बॉक्स ऑफिस के नंबर भी मायने रखते हैं'। असफलताओं का करीना पर कितना असर पड़ा? इस बारे में उन्होंने कहा कि वह काफी परेशान थीं और सदमें में थीं। करीना ने बताया, 'मैं कई रातों तक सोते हुए रोती रही कि मेरी फिल्में क्यों नहीं चल रही हैं, ऐसा क्या हो रहा है'?
Aadujeevitham: पृथ्वीराज की 'आदुजीविथम' ने रिलीज से पहले ही कमाए इतने करोड़, फर्स्ट डे ओपनिंग पर टिकी निगाहें
करीना की आगामी फिल्म 'क्रू' की बात करें तो यह 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इसमें वह तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनीकेशंस नेटवर्क के तहत एकता कपूर और रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है। 'क्रू' के बाद करीना 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी।
Alia-Ranbir: बांद्रा में अपना नया घर देखने पहुंचे आलिया-रणबीर, नीतू कपूर भी बेटे-बहू के साथ आईं नजर