फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Critics Choice Awards: क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के लिए हुए नामांकन, '12 फेल' के लिए विक्रांत मैसी ने मारी बाजी

Wed, 06 Mar 2024 10:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 06 Mar 2024 10:20 AM IST
विज्ञापन
Critics Choice Awards: Vikrant Massey secures top nomination for film 12th Fail Shahid Farzi also nominated
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को 'क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स'  के लिए नॉमिनेशन का एलान हुआ। यह नॉमिनेशन अवॉर्ड्स के छठे एडिशन के लिए किए गए हैं। इसमें विक्रांत मैसी को फिल्म '12वीं फेल' में बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। 'फीचर फिल्म नामांकन' कैटेगरी में प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उनका मुकाबला मनोज बाजपेयी और ममूटी जैसे सितारों से होगा। वहीं, अभिनेता शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' को बेस्ट वेब सीरीज कैटेगरी में जगह मिली है। और किसे किया गया है नॉमिनेट आइए जानते हैं...

Critics Choice Awards: Vikrant Massey secures top nomination for film 12th Fail Shahid Farzi also nominated
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फीचल फिल्म कैटेगरी के लिए नामांकित फिल्में:
'12वीं फेल', 'धुइन' , 'फायर इन द माउंटेंस', 'जोरम' 'कैथल - द कोर' , 'कूझंगल' (पेबल्स) , 'नानपाकल नेरथु मयाक्कम', 'शेष पाटा', 'थ्री ऑफ अस' और 'टोराज हसबैंड' फिल्में शामिल हैं।

Critics Choice Awards: Vikrant Massey secures top nomination for film 12th Fail Shahid Farzi also nominated
विक्रांत मैसी, मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता 
इस कैटेगरी में 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी, धुइन के लिए अभिनव झा, जोरम के लिए मनोज बाजपेयी, कैथल - द कोर' के लिए ममूटी और 'शेष पाटा' के लिए प्रोसेनजीत चटर्जी का नाम दिया गया है।
Alia Bhatt: कैटरीना-दीपिका के बाद अब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनीं आलिया भट्ट, CEO ने दिया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Critics Choice Awards: Vikrant Massey secures top nomination for film 12th Fail Shahid Farzi also nominated
कल्कि केकलां, शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
'फायर इन द माउंटेंस' के लिए विनम्रत राय, गोल्डफिश के लिए कल्कि केकला, 'कैथल - द कोर' शेफाली ज्योतिका,  थ्री ऑफ अस के लिए शेफाली शाह और ज्विगाटो के लिए सुहाना गोस्वामी का नाम नामांकित किया गया है।
Janhvi Kapoor: नेपोटिज्म पर छलका जान्हवी का दर्द, बोलीं- लोग कहते हैं एक्टिंग नहीं आती है तो करती क्यों हो

विज्ञापन
Critics Choice Awards: Vikrant Massey secures top nomination for film 12th Fail Shahid Farzi also nominated
जयदीप अहलावत, दीप्ति नवल - फोटो : सोशल मीडिया

सपोर्टिंग अभिनेता-अभिनेत्री
अर्धांगिनी के लिए अंबरीश भट्टाचार्य, भीड़ के लिए पंकज कपूर, फरजा के लिए आदित्य रावल, जाने जां के लिए जयदीप अहलावत आदि के नाम हैं। वहीं, बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री की श्रेणी में अर्धांगिनी के लिए जया अहसान, गोल्डफिश के लिए दीप्ति नवल, जोरम के लिए स्मिता तांबे आदि के नाम दिए गए हैं।  

बेस्ट राइटिंग
इसमें 12वीं फेल के लिए विधु विनोद चोपड़ा, जसकुंवर कोहली, अनुराग पाठक, आयुष सक्सेना और विकास दिव्यकीर्ति का नाम है। इसके अलावा धुइन के लिए प्रशांत राणा,  आंचल मिश्रा, अनुभव प्रिय और अभिनव झा का नाम है। जोरम के लिए देवाषीष मखीजा, कूझंगल के लिए पीएस विनोथराज और 'टोराज हसबैंड' के लिए रीमा दास का नाम है। 

बेस्ट डारेक्टर के लिए
12वीं फेल के लिए विधु विनोद चोपड़ा, जोरम के लिए देवाशीष मखीजा, 'कूझंगल' के लिए पी. एस. विनोथराज, थ्री ऑफ अस के लिए अविनाश अरुण और 'टोराज हसबैंड' के लिए रीमा दास का नाम है।

बेस्ट एडिटिंग के लिए
धुइन के लिए आंचल मिश्रा, अभ्रो बनर्जी को जोरम के लिए, गणेश शिवा को कूझंगल के लिए, संयुक्ता काजा को थ्री ऑफ अस के लिए और रीमा दास को 'टोराज हसबैंड' के लिए नामांकन मिला है।

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
इस कैटगरी में धुइन के लिए आनंद बंसल, पीयूष पुती को जोरम के लिए,  विग्नेश कुमुलाई और चे पार्थी को कूझंगल के लिए, थेनी ईश्वर को 'नानपाकल नेरथु मयाक्कम' के लिए और अविनाश अरुण को 'थ्री ऑफ अस' के लिए नॉमिनेट किया गया है। 

बेस्ट वेब सीरीज
इसमें दहाड़, फर्जी, जुबली, कोहरा, ट्रायल बाय फायर शामिल हैं।
Sini Shetty: ऐश्वर्या राय के नक्शेकदम पर चलीं सिनी शेट्टी, क्या फिर भारत में ला पाएंगी मिस वर्ल्ड का ताज?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed