बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'कंट्रोल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। दोनों पिछले कुछ समय से इस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में अनन्या की फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब निर्माताओं ने प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर और उत्साह बढ़ाने के लिए इसका पहला गाना जारी कर दिया है।
CTRL: 'कंट्रोल' का पहला गाना 'मेरा बॉयफ्रेंड' जारी, अनन्या पांडे और यशराज मुखाटे ने मिलकर बनाया 'वायरल सॉन्ग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कंट्रोल' का पहला गाना खूब वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को यशराज मुखाटे ने कंपोज किया है। दरअसल, यशराज मुखाटे ने महामारी के दौरान लोकप्रियता तब प्राप्त की, जब उन्होंने स्टार प्लस के एक लोकप्रिय शो के एक दृश्य से एक ट्रैक बनाया, जो वायरल हो गया। संगीतकार अब अनन्या पांडे की नेटफ्लिक्स फिल्म कंट्रोल के लिए एक गाना बनाया है। 'मेरा बॉयफ्रेंड' शीर्षक वाले इस गाने में पांडे इस बात पर चर्चा करती हैं कि उनके बॉयफ्रेंड को उनसे दूर कर दिया गया है।
वीडियो साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'कट कट कट... ड्रामा 'मेरा बॉयफ्रेंड' गाना रिलीज हो गया है।' इस गाने को यशराज मुखाटे ने भी गाया है। वीडियो में हम विहान समत को दूसरी लड़की के साथ डेट पर जाते हुए देखते हैं, जिससे अनन्या पांडे काफी निराश हो जाती हैं। गाना अनोखा और बेहद आकर्षक है। कमेंट सेक्शन में पहले से ही हलचल मची हुई है और लोग इसके नए अंदाज को पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)
'कंट्रोल' में नेला का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए अनन्या पांडे ने कहा, 'मेरा किरदार नेला हममें से किसी की तरह ही है। वह तकनीक और सोशल मीडिया के वर्चस्व वाली दुनिया में फंस गई है। कंट्रोल में बताया गया है कि हम अपनी ऑनलाइन मौजूदगी और असल जिंदगी में हम कौन हैं, इसके बीच की बारीक रेखा को कैसे पार करते हैं। विक्रम सर और निखिल सर के साथ काम करना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और मैं नेटफ्लिक्स पर इसे देखने और नेला और एलन के बीच के संबंध को जानने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'
फिल्म का ट्रेलर भी फैंस को पसंद आया, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे लोग अपनी निजी जिंदगी के फैसले या जिंदगी का कंट्रोल इंटरनेट और सोशल मीडिया को सौंप रहे हैं। ट्रेलर के कैप्शन में कंट्रोल को अनन्या पांडे और विहान सामत अभिनीत एक साइबर-थ्रिलर बताया गया है। विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित कंट्रोल 4 अक्तूबर, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।