फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krystle DSouza: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भर आईं क्रिस्टल की आंखें, बताया मुश्किल समय में दिया था साथ

Thu, 26 Sep 2024 05:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 26 Sep 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Visphot actress Krystle DSouza recalled sushant singh rajput with teary eyes said gem of a person
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपनी फिल्म विस्फोट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। क्रिस्टल ने लंबे समय तक टीवी में भी अभिनय किया है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने अभिनय के सफर को याद किया। अभिनेत्री ने अपनी सफलता का श्रेय निर्माता एकता कपूर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने को दिया। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके संघर्ष के दिनों में, उन्हें हिंदी भाषा में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और सुशांत ने उन्हें इस पर काम करने में मदद की।

Visphot actress Krystle DSouza recalled sushant singh rajput with teary eyes said gem of a person
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
अभिनेत्री ने सुशांत की तारीफ करते हुए उन्हें  'रत्न जैसा इंसान' कहा। अभिनेत्री ने साझा किया कि अभिनेता ने उनके कौशल को निखारने में उनकी मदद भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, क्रिस्टल ने कहा, ‘मैं अपनी हिंदी का बहुत कुछ श्रेय उनको देती हूं। वह एक रत्न जैसे इंसान थे। मैं उन्हें ‘सुसु’ कहकर बुलाती थी। वह बहुत जिंदादिल इंसान थे। जब वह इंडस्ट्री में शामिल हुए, तो उन्हें पता था कि वह सफल होंगे। उन्हें पता था कि वह बड़ी चीजों के लिए बने हैं। जब यह हुआ, तो ऐसा लगा कि यह तो होना ही था। उनकी वजह से ही मुझे पता था कि मैं सफल हो जाऊंगी।’
Anil Kapoor: ‘ताल’ के इस सीन की शूटिंग से पहले घबरा गए थे अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे से कराई थी रेकी

Visphot actress Krystle DSouza recalled sushant singh rajput with teary eyes said gem of a person
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
बता दें कि सुशांत और क्रिस्टल ने साल 2008 में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ में साथ काम किया था। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने उस पल को भी याद किया जब उन्होंने कोविड-19 के दौरान सुशांत की मौत के बारे में सुना था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि यह एक शरारत है और उन्होंने एकता कपूर को फोन किया, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह खबर सच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Visphot actress Krystle DSouza recalled sushant singh rajput with teary eyes said gem of a person
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
अभिनेत्री ने भावुक होकर आंसुओं से भरकर कहा, ‘उस पल मेरी दुनिया बिखर गई। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। कभी-कभी ऐसा लगता है कि यह एक बुरा सपना है और आप जागने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।’

विज्ञापन
Visphot actress Krystle DSouza recalled sushant singh rajput with teary eyes said gem of a person
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @ krystledsouza
क्रिस्टल अभिनय के क्षेत्र में  17 साल से ज्यादा समय दे चुकी हैं। उन्हें ‘उड़ान’, ‘नागिन 3’, ‘फितरत’ और अन्य धारावाहिकों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह रितेश देशमुख, फरदीन खान और प्रिया बापट के साथ फिल्म ‘विस्फोट’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आई हैं। 
इन पंजाबी गायकों ने स्टेज के बाद फिल्मों में जमाई धाक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed